ACC Emerging Teams Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले युवा भारतीय खिलाड़ियों ने कोहली की MCG में पाक टीम के खिलाफ खेले गई पारी को याद किया  - क्रिकट्रैकर हिंदी

ACC Emerging Teams Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले युवा भारतीय खिलाड़ियों ने कोहली की MCG में पाक टीम के खिलाफ खेले गई पारी को याद किया 

इमर्जिंग एशिया कप में भारत ए पाकिस्तान ए से 19 जुलाई को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में भिड़ेगी। 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter/Star Sport)

भारत ए यश ढुल की कप्तानी में ACC Emerging Teams Asia Cup 2023 में पाकिस्तान ए के साथ 19 जुलाई, बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में अपना अगला मैच खेलती हुई नजर आएगी। गौरतलब है कि इस समय एशिया कप में भारत ए और पाकिस्तान ए दो-दो मैच जीतकर ग्रुप बी में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

दूसरी तरफ पाकिस्तान के खिलाफ इस बहुप्रतीक्षित मैच से पहले भारतीय ए क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ियो ने विराट कोहली द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के दौरान मेलबर्न में खेली गई पारी को याद करते हुए, कोहली को श्रद्धाजंली प्रदान की है।

गौरतलब है कि कोहली ने उस समय दबाव में हार चुके मैच में अपने दम पर टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताया था। कोहली मैच में 53 गेंदों में 82* रन बनाकर नाबाद रहे थे और टीम इंडिया ने मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया था। तो वहीं कोहली ने इस पारी को टी-20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया था।

अभिशेक शर्मा, साई सुदर्शन और रियान पराग ने कोहली के प्रति आभार व्यक्त किया

बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई, इस पारी को लेकर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के अनुसार अभिषेक शर्मा ने कहा- कोहली द्वारा खेली गई ये पारी शानदार थी। एक खिलाड़ी के तौर पर हमें लग रहा था कि भारत मैच हार गया है, लेकिन कोहली ने अपना बेस्ट देकर इसे बचा लिया। इस पारी से युवा क्रिकेटरों पर अमिट छाप पड़ी थी।

दूसरी ओर कोहली की इस पारी पर रियान पराग ने कहा- मैं उस समय इस मैच को अपने दोस्तों के साथ एक कैफे में बैठकर देख रहा था, मुझे शक था कि कोहली क्या ऐसा कर पाएंगे, लेकिन उसके बाद स्टार बल्लेबाज से बेहतरीन फोकस और बल्लेबाजी देखने को मिली। तो वहीं कोहली द्वारा हैरिस रउफ के खिलाफ खेले गए उस शाॅट को साई सुदर्शन ने सुपरह्यूमन शाॅट करार दिया है।

देखें वीडियो

close whatsapp