WI vs IND 2nd Test : दूसरे टेस्ट में मुकेश कुमार के डेब्यू करने पर बधाई देने वालों का लगा तांता - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND 2nd Test : दूसरे टेस्ट में मुकेश कुमार के डेब्यू करने पर बधाई देने वालों का लगा तांता

भारत ने एक बदलाव किया और शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

Mukesh Kumar ( Image Source : BCCI/Twitter)
Mukesh Kumar ( Image Source : BCCI/Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है और आज से दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑप स्पेन, त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। जहां वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों की ओर से प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं।

जहां वेस्टइंडीज ने दो बदलाव किए और शैनन गेब्रियल की टीम में वापसी हुी है, वहीं किर्क मैकेंजी को डेब्यू करने का मौका मिला। जबकि भारत ने एक बदलाव किया है और शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। इसके साथ ही मुकेश कुमार को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कहा शार्दुल फिट नहीं है। मुकेश कुमार डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी मेहनत की है। उन्होंने यह भी कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे। विकेट अच्छा लग रहा है और धूप भी है। यह और धीमा होता जाएगा।

मुकेश कुमार के टेस्ट डेब्यू की खबर के बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों की बाढ़ सी आ गई। फैन्स ने जमकर मीम्स और रिएक्शन दिए। वहीं कुछ फैन्स ने शार्दुल को ड्रॉप करने पर भी सवाल उठाए।

बता दें कि मुकेश कुमार को 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में चुना गया था। हालांकि, वह डेब्यू नहीं कर सके। फिर इसके बाद श्रीलंका दौर के लिए चुने गए मुकेश कुमार ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के लिए खेलते हुए काफी अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके कारण ही वेस्टइंडीज दौरे के लिए उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया।

यहां देखें फैन्स के रिएक्शन

https://twitter.com/Indianthinkr77/status/1682024463163101186

 

यह भी पढ़ें- क्या वर्ल्ड कप से पहले मैदान में वापसी करेंगे ऋषभ पंत? Gym में जमकर बहा रहे पसीना, देखें वीडियो

close whatsapp