The Ashes: जैक क्राॅली की 189 रनों की पारी पर जो रूट ने दिया बड़ा बयान, कहा- वहां खड़े रहना और उसे खेलते देखना... - क्रिकट्रैकर हिंदी

The Ashes: जैक क्राॅली की 189 रनों की पारी पर जो रूट ने दिया बड़ा बयान, कहा- वहां खड़े रहना और उसे खेलते देखना…

चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर 67 रनों की बढ़त बना ली है। 

Zak Crawley and Joe Root (Image Credit- Twitter)
Zak Crawley and Joe Root (Image Credit- Twitter)

एशेज सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही इंग्लैंड क्रिकेट टीम की मुश्किलें उस समय बढ़ गई थी, जब चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से मिले पहली पारी में 318 रनों का पीछा करते हुए, इंग्लैंड ने पहली पारी में बेन डकेट (1) का विकेट बहुत ही जल्दी गंवा दिया था।

तो वहीं इसके बाद मैच में बने रहने और सीरीज जीतने की उम्मीदों को जिंदा बनाए रखने के लिए इंग्लैंड को इस कठिन समय में टीम के बल्लेबाजों से बेहतरीन बल्लेबाजी की आस थी। तो वहीं इस महत्वपूर्ण मौके पर इंग्लिश ओपनर बल्लेबाज जैक क्राॅली इंग्लैंड के लिए संकटमोचक बनकर सामने आए, और उनके द्वारा खेली गई 189 रनों की पारी से ही, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर चौथे टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म तक 67 रनों की लीड हासिल कर ली थी।

तो वहीं अब जैक क्राॅली द्वारा खेली गई इस बेहतरीन पारी की तारीफ करते हुए, इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि मैच में रूट ने क्राॅली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 206 रनों की साझेदारी कर टीम को मजूबत स्थिति में ला दिया। इसके साथ ही उन्होंने क्राॅली की जमकर तारीफ की है।

जो रूट ने जैक क्राॅली को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि जैक क्राॅली की पारी को लेकर जो रूट ने इंग्लैंड क्रिकेट द्वारा शेयर की गई एक वीडियो के अनुसार कहा- वहां खड़े रहना और उसे (जैक क्राॅली) खेलते देखना अच्छा लग रहा था। यह वहां पर एक एशेज शतक है।

रूट ने आगे कहा- सीरीज दांव पर लगी है, पिच कैसा बर्ताव कर रही है उसे देखते हुए वहां जाकर प्रदर्शन करना है। यह वाकई में अविश्वसनीय था। उसके साथ दूसरे छोर पर खड़े रहना, उसकी पारी को देखना और अलग तरह की भूमिका निभाना, ये एक अलग काम था।

देखें वीडियो

close whatsapp