IND vs WI: दूसरे दिन का खेल समाप्त, 438 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, वेस्टइंडीज ने की अच्छी शुरुआत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs WI: दूसरे दिन का खेल समाप्त, 438 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी, वेस्टइंडीज ने की अच्छी शुरुआत

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कोहली और जडेजा की बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की पार्टनरशिप हुई।

Ind vs WI test match (Photo Source: Twitter)
Ind vs WI test match (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज और भारत के बीच त्रिनिदाद में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाए। बता दें टीम इंडिया की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी विराट कोहली ने की। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 121 रन बनाए।

वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने मिलकर यशस्वी जायसवाल के साथ अच्छी ओपनिंग की। रोहित ने 80 रनों की पारी खेली तो यशस्वी ने अर्धशतक लगाते हुए 57 रनों की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 61 रन और रविचंद्रन अश्विन ने 56 रन बनाए। वहीं वेस्टइंडीज की ओर से सबसे अच्छी गेंदबाजी केमार रोच और जोमेल वारिकन ने की। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

बता दें विराट कोहली का यह 500वां इंटरनेशनल  मैच था जिसमें उन्होंने शतक लगाकर इसे खास बना दिया। इसके साथ ही उनके टेस्ट करियर का यह 29वां शतक भी रहा। हालांकि कोहली दोहरा शतक भी लगा सकते थे लेकिन वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। उनके अलावा रविंद्र जडेजा ने भी अपने टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक लगाया।

कोहली और जडेजा की बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की पार्टनरशिप हुई

बता दें कोहली और जडेजा की बीच पांचवें विकेट के लिए 159 रन की पार्टनरशिप हुई। वहीं ईशान किशन भी इस मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और वह 25 रन बनाकर ही आउट हो गए। इसके बाद जयदेव उनादकट सात रन बनाकर आउट हो गए। वहीं,  इस मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। वह 78 गेंदों में आठ चौके की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।

वहीं मोहम्मद सिराज इस मुकाबले में बिना खाता खोले ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। मुकेश कुमार ने एक भी रन नहीं बनाए। वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी स्टइंडीज की टीम ने दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। वहीं इस मुकाबले को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर अलग अलग रिएक्शन दिए हैं।

यहां देखें सभी ट्वीट्स : 

https://twitter.com/kunaalyaadav/status/1682082533071294464?s=20

https://twitter.com/SamsonCentral/status/1682441138047979521?s=20

 

यहां पढ़ें : ‘उन्हें रन बनाने होंगे’, वेस्टइंडीज के खिलाफ रहाणे के फ्लॉप पर प्रदर्शन पर वसीम जाफर की तीखी प्रतिक्रिया

close whatsapp