वेस्टइंडीज के लोकल फैन्स अपनी टीम छोड़, सिर्फ विराट कोहली के नाम का जाप कर रहे हैं अब - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज के लोकल फैन्स अपनी टीम छोड़, सिर्फ विराट कोहली के नाम का जाप कर रहे हैं अब

दूर-दूर से विराट की बल्लेबाजी देखने पहुंचे थे कई सारे फैन्स।

Fans And Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Fans And Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया, जहां कोहली का ये 500वां इंटरनेशनल मैच है और इसी में उन्होंने शतक जड़कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जिसके बाद हर जगह सिर्फ इसी बल्लेबाज की तारीफ हो रही है, साथ ही वेस्टइंडीज के लोकल फैन्स भी अब कोहली के नाम की माला जप रहे हैं।

एक समय काफी मुश्किलों का सामना किया था कोहली ने

जी हां, विराट कोहली ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं, कुछ समय पहले ही कोहली खराब दौर से गुजर रहे थे। जहां वो ना टीम इंडिया के लिए रन बना पा रहे थे और ना ही IPL में कुछ खास कर पा रहे थे। लेकिन अब वक्त काफी बदल गया है और कोहली हर प्रारूप में टीम के लिए शतक पर शतक बना रहे हैं, साथ ही विराट ने ये भी साबित कर दिया है की उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है।

वेस्टइंडीज में हो रही है विराट कोहली की जय-जयकार

*दूर-दूर से विराट की बल्लेबाजी देखने पहुंचे थे कई सारे फैन्स।
*वेस्टइंडीज के लोकल लोग भी हैं किंग कोहली के फैन।
*सोशल मीडिया पर शेयर हुआ कोहली के फैन्स का वीडियो।
*बच्चे से लेकर बूढ़ा तक पसंद करता है इस खिलाड़ी को।

टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर विराट के फैन्स का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इस मैदान को लेकर क्या बोला ये कोहली?

दूसरी ओर शानदार पारी खेलने के बाद कोहली का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पहले इस मैदान को खास बताया। साथ ही कोहली ने कहा की उन्हें इस मैदान पर खेलना पसंद हैं और ये मैदान उन्हें अपने घर जैसा ही लगता है। वहीं आज मैच के तीसरे दिन का खेल होगा, जहां टीम इंडिया का फोकस वेस्टइंडीज को जल्दी आउट कर के दबाव बनाने पर होगा और सीरीज को 2-0 से रोहित की सेना अपने नाम करना चाहेगी।

आप भी सुने विराट का बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp