जुलाई 23: Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
तो पेश हैं आज शाम तक की सभी ताजा क्रिकेट खबरें
अद्यतन - Jul 23, 2023 4:04 pm

1. शादी के बंधन में बंधे Aiden Markram
साउथ अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर एडेन मार्करम शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालने वाले मार्करम ने अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड डेनिएल ओ कॉनर से शादी रचाई है। बता दें कि मार्करम ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
2. बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने मणिपुर क्रिकेट कम्युनिटी को लेकर किया बड़ा फैसला
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने मणिपुर में जारी गतिरोध के बीच मणिपुर क्रिकेट कम्युनिटी को मदद करने की पेशकश की है, जिससे इस चुनौतीपूर्ण समय में महत्वपूर्ण समाधान की उम्मीद भी जगी है। दरअसल इन दिनों परिशानियों से जूझ रहे मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने देश भर के अलग अलग क्रिकेट संघों से सहायता मांगी है।
3. World Cup 2023 का प्रोमो देख भड़के शोएब अख्तर
भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का प्रोमो हाल में ही आईसीसी ने जारी किया है। तो वहीं इस प्रोमो के जारी होने के बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया है। अख्तर ने कहा- जिसने भी सोचा कि वर्ल्ड कप का प्रोमो पाकिस्तान और बाबर आजम की महत्वपूर्ण उपस्थिति के बिना पूरा हो जाएगा, उसने वास्तव में खुद को एक मजाक के रूप में प्रस्तुत किया है।
4. बारिश की भेंट चढ़ सकता है इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय जारी एशेज सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। तो वहीं आज 23 जुलाई को खेल बारिश की वजह से शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है। तो वहीं अगर ऐसा होता है तो इंग्लैंड का एशेज जीतने का सपना चकनाचूर हो सकता है।
5. वेस्टइंडीज पहुंचने के बाद सूर्यकुमार यादव प्रैक्टिस के बजाए सैर-सपाटे पर निकले
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच इस समय दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच लिमिटेड ओवर की सीरीज शुरू होगी। हालांकि, इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज पहुंचे सूर्युमार यादव प्रैक्टिस करने के बजाए बारबाडोस घूमने निकल गए हैं। बता दें कि इसको लेकर सूर्य की पत्नी देविशा शेट्टी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है।
6. हरमनप्रीत कौर पर लगा मैच फीस का 75 प्रतिशत का जुर्माना
बांग्लादेश और भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बीच कल 22 जुलाई को तीसरा वनडे मैच ढाका में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अंपायर द्वारा खुद को पगबाधा आउट दिए जाने के बाद काफी नाराज दिखी थी, और उन्होंने अपने बल्ले को स्टंप पर दे मारा था। तो वहीं अब उनपर मैच के दौरान की गई इस हरकत के लिए मैच फीस का 75 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है।
7. इमर्जिंग एशिया कप फाइनल 2023: भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी
एसीसी मैंस इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 का फाइनल मैच आज 23 जुलाई को भारत ए और पाकिस्तान ए के साथ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में भारतीय कप्तान यश ढुल ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
8. मिलिए युवा विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा से
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और माॅडर्न रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली की एक पुरानी वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि यह वीडियो कोहली के शुरूआत दिनों की है, जिसमें वह बिना दाढ़ी और मूछों के काफी युवा नजर आ रहे हैं। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा को भी इस वीडियो में देखा सकता है।