'साफ नो बाॅल थी, लाइन की भीतर कुछ नहीं था'- इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में साई सुदर्शन को आउट दिए जाने के बाद फैंस के रिएक्शन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘साफ नो बाॅल थी, लाइन की भीतर कुछ नहीं था’- इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में साई सुदर्शन को आउट दिए जाने के बाद फैंस के रिएक्शन 

इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल पाकिस्तान ए ने 128 रनों से किया अपने नाम 

Pakistan A vs India A, Final (Image Credit- Twitter)
Pakistan A vs India A, Final (Image Credit- Twitter)

इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल मैच आज 23 जुलाई को भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 128 रनों से हारकर टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया है।

तो वहीं जब भारत मैच में पाकिस्तान से मिले 353 रनों का पीछा कर रही होती है तो भारतीय ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन को एक संदिग्ध गेंद पर आउट करार दिया गया। इसके बाद जैसी ही इस गेंद की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो क्रिकेट फैंस का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया और फैंस इसको लेकर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि सुदर्शन ने मैच में भारत ए की पारी के 9वें ओवर के दौरान अर्शद एकबाल की गेंद पर शाॅट खेलने की कोशिश की तो गेंद विकेटकीपर मोहम्मद हैरिस के हाथों में गई। तो वहीं इसके बाद ऑनफील्ड अंपायर ने सुदर्शन को रोका और गेंदबाज द्वारा फ्रंट फुट बाॅल की जांच के लिए इसे तीसरे अंपायर के पास भेजा।

लेकिन तीसरे अंपायर ने फैसला गेंदबाज के पक्ष में दिया, और सुदर्शन को 29 रनों के कुल स्कोर पर पवेलियन वापिस लौटना पड़ा। लेकिन अब फैंस अंपायर के इस फैसले पर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें साई सुदर्शन के आउट होने पर फैंस ने किस तरह दिए रिएक्शन

 

 

 

 

 

close whatsapp