आखिर क्यों अर्धशतक लगाते ही ईशान किशन को आई अचानक ऋषभ पंत की याद? - क्रिकट्रैकर हिंदी

आखिर क्यों अर्धशतक लगाते ही ईशान किशन को आई अचानक ऋषभ पंत की याद?

अर्धशतक के बाद ईशान किशन ने ऋषभ पंत के बारे में की बात।

Ishan Kishan (Photo Source: Twitter)
Ishan Kishan (Photo Source: Twitter)

लंबे समय से युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे थे, अभी तक टेस्ट क्रिकेट में पंत के ना होने के बाद से केएस भरत को ही मौके मिल रहे थे। लेकिन केएस खुद को साबित नहीं कर पाए और ईशान की लॉटरी लग गई, वहीं दूसरे टेस्ट में कमाल की बल्लेबाज के बाद ईशान किशन को अचानक ऋषभ पंत की याद आ गई।

कमाल की पारी खेल गए ईशान किशन

वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में ईशान किशन कमाल की पारी खेल गए, दूसरी पारी में ईशान विराट की जगह बल्लेबाजी करने आए थे। इस दौरान उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बना डाले हैं, साथ ही ईशान नाबाद भी लौटे थे। ईशान की बल्लेबाजी के बीच एक मजेदार चीज देखने को मिली, जहां उनके बल्लेबाज पर RP 17 लिखा हुआ था और ये ऋषभ पंत के बल्ले पर भी लिखा हुआ होता है।

ईशान किशन ने ऋषभ पंत से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया

*अर्धशतक के बाद ईशान किशन ने ऋषभ पंत के बारे में की बात।
*इस दौरे पर आने से पहले ऋषभ पंत से NCA में मिला था मैं- ईशान।
*पंत ने मेरी बल्लेबाजी को लेकर बात की थी- ईशान किशन।
*ईशान बोले- मैंने और पंत ने काफी साल साथ में बल्लेबाजी की है।

ऋषभ पंत पर ईशान किशन का आया ये बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

सिराज के खाते में आए 5 विकेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया फिर जीत जाएगी दूसरा टेस्ट मैच भी

दूसरे टेस्ट मैच को भी टीम इंडिया अपने नाम कर लेगी, जहां वेस्टइंडीज को इस मैच को अपने नाम करने के लिए 365 रन बनाने हैं। लेकिन चौथे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 76 रन पर अपने 2 विकेट खो दिए हैं, जिसके बाद आज टीम इंडिया शुरूआत से ही विकेट लेने पर फोकस करेगी। इससे पहले टीम इंडिया ने 181 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी थी, जहां टीम की तरफ से रोहित शर्मा और ईशान किशन ने काफी तेज अंदाज में अर्धशतक लगाए थे। अब देखना अहम होगा की आज टीम इंडिया कितने समय में वेस्टइंडीज के 8 विकेट लेती है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp