Ashes 2023: द ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं
इस समय इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है।
अद्यतन - जुलाई 24, 2023 5:27 अपराह्न

एशेज 2023 का चौथा मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रा में समाप्त हुआ था। बारिश की वजह से पांचवे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी जिसकी वजह से यह मुकाबला ड्रा में समाप्त हुआ। इस समय इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। अब दोनों टीमों के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट मुकाबला 27 जुलाई से 31 जुलाई तक लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा।
इसी के साथ लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले जाने वाले पांचवे टेस्ट मुकाबले के लिए मेजबान ने अपनी टीम की घोषणा की है। इस टीम में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है। इसका मतलब यह है कि जो टीम इंग्लैंड की चौथे टेस्ट में थी वही पांचवे टेस्ट में भी देखने को मिलेगी।
बता दें, एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से अपने नाम किया था जबकि दूसरे टेस्ट मैच में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। तीसरे टेस्ट मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने जबरदस्त वापसी की और इस मैच को अपने नाम किया। चौथा टेस्ट मैच ड्रा में समाप्त हुआ। भले ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज को रिटेन कर लिया हो लेकिन मेजबान इंग्लैंड के पास अभी भी इसके सीरीज में बराबरी करने का मौका है।
यह रही ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टा, स्टुअर्ट ब्राड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, ओली रोबिन्सन, जो रूट, जोश टंग, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।
बता दें, चौथे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 592 रन बनाए थे। टीम की ओर से अब सभी खिलाड़ी वापस फॉर्म में आ चुके हैं लेकिन जेम्स एंडरसन का प्रदर्शन अभी तक उतना अच्छा नहीं रहा है। पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में उन्हें प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो टीम के बल्लेबाजों को अब और भी अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर को पांचवे टेस्ट मुकाबले में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देनी होगी।