दूसरे टेस्ट में बारिश ने किया खेल तो, कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर किया तंज भरा पोस्ट
इंडिया-वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट में बारिश ने किया पूरा खेल खराब।
अद्यतन - जुलाई 25, 2023 1:15 अपराह्न

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने फनी अंदाज के लिए मशहूर हैं, दूसरी ओर हिटमैन सोशल मीडिया पर भी गजब के पोस्ट शेयर करते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया है, जहां रोहित का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और ये पोस्ट टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद का है जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
शानदार रही कप्तान रोहित शर्मा के लिए ये सीरीज
वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए आखिरी टेस्ट मैच का कोई नतीजा नहीं निकला, जिसके बाद टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया। वहींं इस टेस्ट सीरीज में लंबे समय बार कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला चला, जहां इस टेस्ट सीरीज में हिटमैन ने 240 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक के साथ-साथ 2 अर्धशतक भी निकले।
कप्तान रोहित शर्मा का सोशल मीडिया पोस्ट क्यों हुआ वायरल?
*इंडिया-वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट में बारिश ने किया पूरा खेल खराब।
*लगातार हुई तेज बारिश के कारण आखिरी दिन का खेल नहीं हुआ पूरा।
*जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बारिश की तस्वीर की पोस्ट।
*कैप्शन में तंज कसते हुए हिटमैन ने लिखा- ये मुंबई है या Trinidad
एक नजर कप्तान रोहित शर्मा के उस पोस्ट पर
टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी के साथ हिटमैन
3 खिलाड़ियों का हुआ शानदार डेब्यू
वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से 3 खिलाड़ियों ने डेब्यू हुआ था, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशान और मुकेश कुमार का नाम इस लिस्ट में शामिल है। जहां जायसवाल ने अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ दिया था, तो ईशान किशन ने भी दूसरे टेस्ट में काफी तेज अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने भी अपनी गेंदबाजी से निराश नहीं किया और उनके खाते में भी विकेट आए। अब ये तीनों ही खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सफेद गेंद की सीरीज में भी दिखाई देंगे, सबसे पहले वनडे सीरीज होगी और इसका आगाज 27 जुलाई से होगा।