धोनी की पुरानी सैलेरी से जुड़ी तस्वीरें हुई वायरल, रकम देख मुंह खुला का खुला रह जाएगा आपका
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है।
अद्यतन - जुलाई 26, 2023 2:18 अपराह्न

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कई मुकाबलों में काफी अच्छी कप्तानी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए भी उन्होंने हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
सभी लोग यह जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने टी.टी. का कार्य भी किया हुआ है। एक छोटी सी जगह से निकलकर महेंद्र सिंह धोनी ने आज कई उपलब्धि अपने नाम की है। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग 2012 सत्र के दौरान धोनी के मासिक वेतन को लेकर प्रशंसकों को काफी हैरानी हुई है। बता दें, महेंद्र सिंह धोनी का एक पुराना नियुक्ति पत्र सामने आया है जिसमें उनकी मासिक वेतन के बारे में भी लिखा गया है।
यह भी पढ़े: मलेशिया के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, टी-20 क्रिकेट में 7 विकेट लेने वाले बने पहले गेंदबाज
2017 में पूर्व आईपीएल अध्यक्ष ललित मोदी द्वारा साझा किए गए एक दस्तावेज के अनुसार, एमएस धोनी का मासिक वेतन 43,000 रुपये था। दस्तावेज में कहा गया है कि सीएसके के कप्तान को इंडिया सीमेंट्स के ‘उपाध्यक्ष’ के रूप में नियुक्त किया जाएगा, जो चेन्नई स्थित फ्रेंचाइजी के साझेदार थे। ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दस्तावेज साझा किया और संगठन द्वारा अनुबंध पर सवाल उठाया।
यह रहा ललित मोदी का पोस्ट:
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में उन्होंने गुजरात टाइटंस को करारी शिकस्त दी थी। ऐसा कहा जा रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी 2023 सीजन के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले सकते हैं लेकिन उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वो 2024 सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और और रोहित शर्मा की कप्तानी में मेजबान टीम इस ट्रॉफी को अपने नाम करने मैदान पर उतरेंगे।