श्रीलंका क्रिकेट महिला क्रिकेट में कुछ ऐसी टीमों के बनाने पर विचार कर रहा है जो टाॅप क्रिकेट क्लब से होंगी संबंधित
श्रीलंका क्रिकेट घरेलू महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए 10-12 टीमें और बनाने पर विचार कर रहा है।
अद्यतन - जुलाई 26, 2023 3:34 अपराह्न

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) कुछ ऐसी महिला टीमों के निर्माण के बारे में सोच रहा है जो देश के कुछ टाॅप क्रिकेट क्लब से संबंधित हों। साथ ही बता दें कि बोर्ड ने करीब 10 से 12 ऐसी टीम बनाने पर विचार कर रहा है जो कुछ प्रीमियर क्रिकेट क्लबों में शुमार हों। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक समयसीमा नहीं रखी गई है।
बता दें कि इसको लेकर एसएलसी के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने कहा है कि बोर्ड इस वक्त कुछ फर्स्ट क्लास क्रिकेट क्लबों से बात कर रहा है, और आगामी घरेलू क्रिकेट सीजन के दौरान हमारे पर महिला टीमें होंगी।
तो वहीं इसको लेकर ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार सिल्वा ने मंगलवार को मीडिया में कहा- श्रीलंका के शीर्ष क्लब जैसे एसएससी, एनसीसी, सीसी और तमिल यूनियन आगामी घरेलू प्रतियोगिताओं में महिला टीमों को मैदान में उतारना शुरू करेंगे।
महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका कर रहा है प्रयास
दूसरी ओर इस बाबत श्रीलंका क्रिकेट के नेशनल क्रिकेट ऑपरेशन हेड चिंताका इदरीमने (Chinthaka Edirimanne) ने कहा है कि नई महिला क्रिकेट टीमों लेकर चर्चा अभी शुरूआती दौर में है और इसको लेकर कोई अंतिम निर्णय जल्द ही लिया जाएगा।
चिंताका इदरीमने ने ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार कहा- हमने कई मेजर लीग क्रिकेट क्लबों से बात की है, और हम लगभग दो हफ्तों के भीतर क्लबों से जवाब मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।
साथ ही आपको बता दें कि श्रीलंका की घरेलू प्रथम श्रेणी का टूर्नामेंट मेजर लीग टूर्नामेंट है, जिसमें कुल 26 टीमें भाग लेती है। तो वहीं अब जबकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस टूर्नामेंट में और महिला क्रिकेट टीमें उतारने का फैसला कर रहा है तो यह जाहिर तौर पर आने वाले सालों में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को फायदा पहुंचाने वाला साबित होगा।