WI vs IND: कप्तान हैं तो कुछ भी करेंगे रोहित शर्मा! मोहम्मद सिराज को मैच शुरू होने से पहले भेज दिया भारत वापस

कप्तान हैं तो कुछ भी करेंगे रोहित शर्मा! मोहम्मद सिराज को मैच शुरू होने से पहले भेज दिया भारत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाएगा।

Rohit Sharma Moh. Siraj (Photo Source: Twitter)
Rohit Sharma Moh. Siraj (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर 1-0 से कब्जा किया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को बारबाडोस में खेला जाएगा। भारत इस साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 का हिस्सा बनने वाला है, और खिलाड़ियों को जांचने के लिए यह सीरीज काफी ज्यादा अहम है।

लेकिन इसी बीच बीसीसीआई ने मोहम्मद सिराज के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें वनडे सीरीज में आराम देने का फैसला कर लिया है। मोहम्मद सिराज रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत, अजिंक्य रहाणे और नवदीप सैनी के साथ भारत वापस लौट आए हैं।

इस कारण बीसीसीआई ने सिराज को दिया आराम

भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले ही चोटिल चल रहे हैं। मोहम्मद शमी को भी वेस्टइंडीज दौरे में आराम दिया गया है। ऐसे में मोहम्मद सिराज के ऊपर टीम इंडिया के पेस अटैक का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी थी। वेस्टइंडीज दौरे के तेज गेंदबाजी अटैक में जयदेव उनादकट, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार और उमरान मलिक जैसे गेंदबाज शामिल है। लेकिन भारत इस साल दो बड़े टूर्नामेंट खेलने वाला है।

एशिया कप 2023 अगस्त-सितंबर में होने वाला है, जिसके बाद टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। और फिर अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप खेला जाएगा। मोहम्मद सिराज दोनों बड़े टूर्नामेंट में भारत के प्रमुख गेंदबाज होने वाले हैं, ऐसे में मोहम्मद सिराज को आराम देकर बीसीसीआई ने बहुत ही सही फैसला लिया है।

यह भी पढ़े- जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी स्टाइल को लेकर ये कैसी बात बोल गए वेस्टइंडीज दिग्गज! कहा- गेंद फेंकने के लिए छलांग….

आपको बता दें सिराज ने आखिरी वनडे सीरीज इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। तीन मैचों की वनडे सीरीज में सिराज ने 5 विकेट अपने नाम किया था। बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सिराज के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

सिराज टी-20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में सिराज अब रेस्ट लेने के साथ एशिया कप 2023 की तैयारियों में जुट जाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज ने शानदार खेल दिखाया है। दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट अपने नाम कर सिराज ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता था।

close whatsapp