ना जाने क्यों सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर रहे हैं हार्दिक पांड्या, बात-बात पर उतार देते हैं कपडे़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

ना जाने क्यों सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर रहे हैं हार्दिक पांड्या, बात-बात पर उतार देते हैं कपडे़

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं हार्दिक पांड्या।

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया के भी स्टार हैं, जहां आए दिन पांड्या कमाल के पोस्ट फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। इस समय हार्दिक वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं, लेकिन इस दौरान भी वो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव हैं और कुछ तस्वीरें उन्होंने फैन्स के साथ शेयर की है।

एक लंबा ब्रेक मिला था हार्दिक पांड्या को

IPL 2023 का फाइनल मई महीने के आखिर में हुआ था, उसके बाद टीम इंडिया ने WTC फाइनल और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी। ऐसे में हार्दिक पांड्या टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं और उन्हें क्रिकेट से एक लंबा ब्रेक मिला था, इस दौरान वो अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहे थे और परिवार के साथ भी वक्त बिताते हुए नजर आए थे।

फिर सोशल मीडिया पर अपनी बॉडी दिखा दी हार्दिक पांड्या ने

*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं हार्दिक पांड्या।
*इस कड़ी में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें की हैं पोस्ट।
*तस्वीरों में हार्दिक ने दिखाई है अपनी फिट बॉडी।
*साथ ही उन्होंने गले में पहन रखा है पांडा लॉकेट भी।

वेस्टइंडीज से हार्दिक पांड्या का सोशल मीडिया पोस्ट

बात-बात पर अपनी फिट बॉडी दिखाने लग जाते हैं पांड्या

एक बात साफ है की हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया पर भी अपना स्वैग बनाए रखना चाहते हैं, जिसके लिए वो आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फिट बॉडी दिखाते रहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भी इस खिलाड़ी ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ नजर आ रहे थे। इस दौरान भी हार्दिक अपनी फिट बॉडी दिखा रहे थे, वहीं जब वो टीम इंडिया में आए थे तो फिटनेस पर काफी पीछे थे लेकिन अब वो कमाल की बॉडी बना चुके हैं और साथ ही साथ हार्दिक अब बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी पर भी काफी काम कर रहे हैं।

वनडे सीरीज से पहले डाला था ये वाला पोस्ट

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp