WI vs IND: 'आज मजा आएगा मैच देखने में', दूसरे वनडे में संजू सैमसन के खेलने पर फैन्स की आई जमकर प्रतिक्रियाएं - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: ‘आज मजा आएगा मैच देखने में’, दूसरे वनडे में संजू सैमसन के खेलने पर फैन्स की आई जमकर प्रतिक्रियाएं

दूसरे वनडे में रोहित की जगह हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभाल रहे हैं।

Sanju Samson (Image Credit- Twitter)
Sanju Samson (Image Credit- Twitter)

भारत और वेस्टइडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 29 जुलाई को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। जहां वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। इस बीच एक बार फिर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अपने फैसलों से सभी को चौंका दिया।

दरअसल, भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिले। प्लेइंग इलेवन से रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का नाम गायब था। रोहित की जगह हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीं लंबे समय से टीम में वापसी की राह देख रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को आखिरकार प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। इसके अलावा अक्षर पटेल भी आज खेल रहे हैं।

सैमसन का नाम प्लेइंग इलेवन में देख उनके समर्थकों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और खुशी व्यक्त की। एक फैन ने ट्विटर पर लिखा, ‘चलो आज संजू सैमसन प्लेइंग 11 में है’। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, ‘संजू आज बड़ा स्कोर बनाना प्लीज।’ इस प्रकार के तमाम प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर देखने को मिले।

यहां देखें फैन्स के रिएक्शन

 

https://twitter.com/Therulers753063/status/1685279628548866048

 

https://twitter.com/gurkaransinghhh/status/1685278300619350016

आज जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी टीम इंडिया

सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को बुरी तरह हराया। पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने वेस्टइंडीज को 114 के मामूली से स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद ईशान किशन के अर्धशतकीय पारी की मदद से 5 विकेट से जीत दर्ज की। अब मेन इन ब्लू दूसरे वनडे में भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

दूसरी ओर वेस्टइंडीज को सीरीज में बने रहने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। बता दें कि केंसिंग्टन ओवल एक बैलेंस पिच है, लेकिन पहले वनडे में बल्लेबाजों को रन बनाने में थोड़ी परेशानी हुई। सतह के धीमे होने से स्पिनर्स को पहले मैच की तरह ही फायदा मिलने की संभावना है। वहीं मुकाबले के दौरान बारिश होने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें- WI vs IND 2023: बारिश बिगाड़ सकती है भारत का खेल, जानें बारबाडोस की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

close whatsapp