WI vs IND: आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान आया सामने कहा- हार्दिक पांड्या की पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म…
वेस्टइंडीज के खिलाफ दो वनडे में हार्दिक ने 12 रन बनाने के अलावा सिर्फ 1 विकेट ही लिया है।
अद्यतन - Jul 31, 2023 2:31 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की खराब फाॅर्म इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। गौरतलब है कि अप्रैल 2022 में इंजरी के बाद वापसी करने वाले पांड्या आईपीएल 2023 में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। कई मर्तबा तो उन्होंने खुद को बल्लेबाजी में काफी नीचे धकेला था।
तो वहीं अब वेस्टइंडीज दौरे पर खेले जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में अब तक हार्दिक पांड्या का प्रदर्श निराशाजनक रहा है। वह खेले गए 2 वनडे मैचों में 12 रन बनाने के अलावा सिर्फ 1 विकेट ही अपने नाम कर पाए हैं।
लेकिन अब हार्दिक पांड्या की इस फाॅर्म पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा का कहना है कि उन्हें हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी में स्पष्टता नजर नहीं आ रही है।
आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या को लेकर दिया बड़ा बयान
बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन को लेकर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से अपने खराब फाॅर्म को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
चोपड़ा ने आगे कहा- पांड्या का आईपीएल भी अच्छा नहीं गया था। सच कहूं तो पर्सनली मुझे हार्दिक की बल्लेबाजी में स्पष्टता नजर नहीं आ रही है। इस समय शार्दुल ठाकुर विकटों के मामलें उमरान मलिक से काफी आगे हैं। लेकिन फैक्ट ये है कि उमरान को मौका नहीं मिल रहा है, उन्हें बस कुछ ही ओवर दिए गए हैं।
दूसरी ओर वेस्टइंडीज और भारत के बीच चल रही इस वनडे सीरीज के बारे में जानकारी दें तो दो मैचों के बाद वेस्टइंडीज और भारत 1-1 की बराबरी पर हैं। और अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक मैच 1 अगस्त को खेला जाएगा।