वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद भी हार्दिक पांड्या गा रहे हैं इन दो खिलाड़ियों का गुणगान - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद भी हार्दिक पांड्या गा रहे हैं इन दो खिलाड़ियों का गुणगान

हार्दिक पांड्या ने कहा कि, तिलक, जिस तरह से उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत की, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी हुई।

Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)
Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बीते गुरुवार को पहला टी20 मैच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बता दें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जिसके जवाब में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 145 रन ही बना सकी।

वहीं इस मुकाबले में मिली हार से भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या को कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। दरअसल उन्होंने 5 मैचों की टी20 सीरीज की खराब शुरुआत को ज्यादा महत्व नहीं दिया। इतना ही नहीं इसके साथ वह डेब्यू करने वाले दो खिलाड़ियों तिलक वर्मा और मुकेश कुमार की जमकर तारीफ की।

जिस तरह से मुकेश कुमार ने तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया, यह वास्तव में काफी अच्छा है- हार्दिक पांड्या

बता दें मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हार्दिक पांड्या ने कहा कि, प्रतिभाशाली। सबसे पहले, मुकेश ने यहां जो दो सप्ताह बिताए, यहां जो उन्होंने और जिस तरह से तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया, यह वास्तव में काफी अच्छा है। सचमुच, वह एक अच्छा लड़का है। उनका दिल भी बहुत अच्छा है, बड़ा दिल है, टीम के लिए योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने एक के बाद एक कुछ ओवर फेंके, वह वाकई शानदार था।

इसके साथ ही हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, तिलक, जिस तरह से उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत की, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। कुछ छक्कों के साथ अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत करने का यह कोई बुरा तरीका नहीं है। आप उनमें आत्मविश्वास और निडरता साफ देख सकते हैं। दरअसल आगे चलकर, वे भारत के लिए चमत्कार करने जा रहे हैं।

बता दें भारत की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने की। उन्होंने 22 गेंदों का सामना कर 39 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके भी लगाए। दरअसल तिलक वर्मा के अलावा कोई भी भारतीय खिलाड़ी बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहा और भारत यह मुकाबला 4 रनों से हार गया।

यहां पढ़ें: वर्ल्ड कप 2023 को लेकर ज्यादा चिंता नहीं कर रहे हैं रोहित शर्मा, अपने आप को रख रहे हैं खुश

close whatsapp