वेस्टइंडीज दौरे पर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं सूर्यकुमार यादव, ऐसे तो खत्म हो जाएगा करियर - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज दौरे पर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं सूर्यकुमार यादव, ऐसे तो खत्म हो जाएगा करियर

वेस्टइंडीज के खिलाफ फिर फेल हुए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव।

Suryakumar Yadav (Photo Source: Twitter)
Suryakumar Yadav (Photo Source: Twitter)

बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हर एक सीरीज में लगातार फ्लॉप होते जा रहे हैं, जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब टी-20 सीरीज में भी वो अपना बल्ला नहीं चला पा रहे हैं। जिसके बाद अब खिलाड़ी के चयन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं, ऐसे में SKY के लिए अब परेशानी बढ़ती ही जा रही है उनके फ्लॉप होने से।

वनडे में कैसा रहा था इस बल्लेबाज का प्रदर्शन?

टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं, जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 50 ओवर के क्रिकेट में कोई बदलाव नहीं आया। SKY ने पहले वनडे मैच में  सिर्फ 19 रन बनाए थे, फिर दूसरे वनडे मैच में उनका स्कोर 24 रन था और तीसरे वनडे मैच में यादव सिर्फ 35 रन ही बना पाए। जिसके बाद अब टीम इंडिया उनके विकल्प देखना शुरू कर देगी और वर्ल्ड कप 2023 के लिए उनकी जगह खतरे में पड़ गई है।

सूर्यकुमार यादव ने फिर किया सभी को निराश

*वेस्टइंडीज के खिलाफ फिर फेल हुए बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव।
*पहले टी-20 मैच में सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हुए सूर्यकुमार।
*मुश्किल समय में नहीं टिक पाए SKY, हो रही है काफी आलोचना ।
*SKY की जगह अब आगे युवा खिलाड़ियों को मिल सकते हैं मौके।

इस साल वनडे में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

कल के मैच में हुआ था तिलक वर्मा का डेब्यू

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले टी-20 मैच में तिलक वर्मा को डेब्यू कैप मिली, जहां ये डेब्यू कैप कप्तान ने तिलक को दी थी। वहीं अपने डेब्यू मैच में तिलक ने 22 गेंदों का सामना किया था, इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 39 रन बनाए। दूसरी ओर तिलक के कुछ शॉट्स फैन्स को सुरेश रैना की काफी याद दिला रहे थे, अब देखना काफी अहम होगा की आगे भविष्य में इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से कितने मौके मिलते हैं टी-20 इंटरनेशनल में।

हार्दिक ने दी थी युवा खिलाड़ी को डेब्यू कैप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp