संन्यास लेते ही स्टुअर्ट ब्रॉड ने शुरू की नई पारी, दिनेश कार्तिक ने किया उनका शानदार स्वागत
इस समय खेली जा रही है इंग्लैंड में The Hundred लीग।
अद्यतन - अगस्त 5, 2023 12:33 अपराह्न

हाल ही में एशेज सीरीज खत्म हुई है, वहीं इस सीरीज के आखिरी मैच में ही स्टुअर्ट ब्रॉड ने संन्यास का ऐलान कर दिया। जिसके बाद हर कोई हैरान था, सभी फैन्स को और साथी खिलाड़ियों को ब्रॉड का ये फैसला समझ नहीं आया था। लेकिन अब ये तेज गेंदबाज मैदान पर बतौर खिलाड़ी नजर नहीं आने वाला है, इस बीच ब्रॉड ने नई पारी का भी आगाज कर दिया है।
जेम्स एंडरसन हो गए थे काफी इमोशनल
एशेज सीरीज के 5वें टेस्ट के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड ने संन्यास का ऐलान किया था, वहीं उनके इस फैसले से सबसे ज्यादा झटका जेम्स एंडरसन को लगा था। जहां ये जोड़ी सालों से इंग्लैंड के लिए लाल गेंद से कमाल कर रही थी, वहीं मैच के बीच हुए एक इंटरव्यू के दौरान जेम्स एंडरसन काफी इमोशनल हो गए थे और स्टुअर्ट ब्रॉड के संन्यास लेने वाले सवाल पर रोने लग गए थे।
अब क्रिकेट पर ज्ञान देने का काम करेंगे स्टुअर्ट ब्रॉड
*इस समय खेली जा रही है इंग्लैंड में The Hundred लीग।
*जहां कमेंट्री कर रहे हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी दिनेश कार्तिक।
*वहीं कमेंट्री में दिनेश कार्तिक के साथ जुड़े स्टुअर्ट ब्रॉड भी।
*कार्तिक ने ब्रॉड के लिए खास पोस्ट किया शेयर, हुआ वायरल।
स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ ये तस्वीर शेयर की थी दिनेश कार्तिक ने
Welcome to this side Broady.
I'm sure you'll do Great! 😄#Commentary pic.twitter.com/W23MoXkEkw
— DK (@DineshKarthik) August 4, 2023
तेज गेंदबाज ने अपने परिवार के साथ खास तस्वीर की पोस्ट
करियर की शुरूआत में ही पड़ गए थे 6 गेंदों पर 6 छक्के
साल 2007 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया था, जिसे धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। इस वर्ल्ड कप के एक मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया था। जिसके बाद सभी को लग रहा था की ब्रॉड का करियर खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है और बाद में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा फोकस किया था।