क्या चार्टर्ड प्लेन में यात्रा करने पर हुई आलोचना से डर कर इंस्टाग्राम पर सफाई दे रहे हैं Virat Kohli?
विराट कोहली अब आगामी एशिया कप 2023 में एक्शन में नजर आएंगे।
अद्यतन - अगस्त 6, 2023 1:06 अपराह्न

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार Virat Kohli आए दिन खबरों में बने रहते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे से लौटे हैं। आपको बता दें, विराट कोहली ने वेस्टइंडीज दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 98.50 के शानदार औसत से 197 रन बनाए।
हालांकि, दाएं हाथ के बल्लेबाज को तीन मैचों की ODI सीरीज में हाथ आजमाने का मौका नहीं मिला, क्योंकि टीम इंडिया आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को ध्यान में रखते हुए अपने बल्लेबाजी क्रम में विभिन्न बदलाव आजमा रहा है। विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, लेकिन बल्लेबाजी क्रम में बदलाव के चलते उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।
Virat Kohli को चार्टर्ड प्लेन में यात्रा करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा
जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने अगले दो वनडे मुकाबलों में युवाओं को मौका दिया, जिसके चलते पूर्व कप्तान को बेंच पर बिठा दिया गया। इस बीच, विराट कोहली इस समय भारत की T20I टीम से बाहर चल रहे हैं, नतीजन ODI सीरीज के बाद वह भारत लौट आए हैं, जिसके बाद उन्हें चार्टर्ड प्लेन में यात्रा करने के लिए फैंस की काफी खरी-खोटी सुननी पड़ी।
यहां पढ़िए: देवधर ट्रॉफी में मिली सफलता पर रियान पराग ने विराट कोहली की गेम बदलने वाली सलाह का किया खुलासा
दरअसल, विराट अक्सर वातावरण को लेकर जागरूकता फैलाते हुए नजर आते हैं, लेकिन वह खुद ग्लोबल एयर चार्टर सर्विसेज की सेवा लेकर वातावरण को नुकसान पहुंचा बैठे, जिसके लिए उन्हें खूब आलोचना झेलनी पड़ी, क्योंकि एक प्लेन से निकले कार्बन से वायुमंडल काफी प्रदूषित होता है।
अब सफाई दे रहे हैं Virat Kohli?
इस बीच, वेस्टइंडीज से लौटने के बाद विराट कोहली काफी रिलैक्स मूड में नजर आए। दरअसल, विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक सेल्फी शेयर की, जहां वह प्रकृति के शांत और सुंदर दृश्य का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। शायद, कोहली इस पोस्ट के माध्यम से अपने आलोचकों को यह बताना चाह रहे हो कि वह भी प्रकृति से कितना प्यार करते हैं, और उन्हें भी वातावरण की बहुत परवाह है।
खैर, दिग्गज बल्लेबाज ने इस पोस्ट के कैप्शन में केवल सनशाइन का इमोजी लगाया है। इस फोटो को देख कर लग रहा है कि कोहली अपनी फैमिली के साथ छुट्टियों का लुफ्त उठा रहे हैं।
![]()