फ्रेंडशिप डे पर सचिन तेंदुलकर ने शेयर की दोस्तों के साथ की पुरानी तस्वीर, देखते ही देखते वायरल हुई - क्रिकट्रैकर हिंदी

फ्रेंडशिप डे पर सचिन तेंदुलकर ने शेयर की दोस्तों के साथ की पुरानी तस्वीर, देखते ही देखते वायरल हुई

सचिन तेंदुलकर ने दोस्तों के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

(Photo Source: Twitter)
(Photo Source: Twitter)

हर इंसान की जिंदगी में दोस्तों की अहमियत होती है। चाहे वह आम हो या खास। हर किसी को दोस्त की जरूरत होती है। वहीं आज दुनिया भर में फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) मनाया जा रहा है। इस बीच क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने इस खास मौके पर अपने दोस्तों के साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं।

सचिन ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, इस खास मौके के बीच, आइए रुकें और दोस्ती का जश्न मनाएं! आज Friendship Day पर, मुझे साहित्य सहवास के अपने पहले दोस्तों और उन अनमोल यादों की याद आती है जो मेरे चेहरे पर तुरंत मुस्कान ला देती हैं और मैं आज भी उनके संपर्क में रहने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। अपने ऐसे दोस्तों को टैग करें और उन्हें बताएं कि वे विशेष हैं!

क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे

फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य उन दोस्तों के प्रति स्नेह और आभार जताना है जो मुश्किल समय में भी आपके साथ खड़े रहे। भारत में काफी लंबे समय से फ्रेंडशिप डे मनाने का चलन है। जो दोस्त दूर हैं, वे आज के दिन को सोशल मीडिया के जरिए सेलिब्रेट कर रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्हें क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्‍लेबाजों में से एक माना जाता है। उनके नाम टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 2013 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। लोग उन्हें मास्टर ब्लास्टर और क्रिकेट के भगवान भी बुलाते हैं।

टीम इंडिया की बात करें तो वह इस वक्त कैरेबियाई दौरे पर है। जहां टेस्ट व वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरा टी-20 मुकाबला आज प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दी टीम इंडिया को नसीहत, कहा- युवा खिलाड़ियों को बल्लेबाजी सिर्फ……

close whatsapp