गेंदबाजी अभ्यास छोड़ जसप्रीत बुमराह करवा रहे हैं फोटोशूट, भारी ना पड़ जाए मैदान पर ये हरकत
1 साल बाद होने वाली है जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी।
अद्यतन - Aug 8, 2023 5:24 pm

लंबे समय बाद जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी हो रही है, दूसरी ओर फैन्स भी इस खिलाड़ी को फिर से गेंदबाजी करता देखने के लिए काफी ज्यादा ही उत्साहित हैं। लेकिन टीम इंडिया में चयन होने के बाद भी ये खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर रहा है, जिसके कुछ सबूत सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
किस टीम के खिलाफ कर रहे हैं जसप्रीत बुमराह वापसी?
टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है, उसके बाद आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज होनी है। 3 मैचों की इसी टी-20 सीरीज के लिए बुमराह की टीम इंडिया में वापसी हो रही है, साथ ही वो टीम इंडिया की कप्तानी भी कर रहे हैं इस सीरीज में। वहीं इस सीरीज का आगाज 18 अगस्त से होगा
जसप्रीत बुमराह को क्रिकेट नहीं, कैमरा पसंद आ रहा है अब!
*1 साल बाद होने वाली है जसप्रीत बुमराह की टीम इंडिया में वापसी।
*इस बीच तेज गेंदबाज की एक नई तस्वीर आई सोशल मीडिया पर।
*नई तस्वीर में बुमराह के साथ नजर आ रही है उनकी वाइफ भी।
*जहां ये कपल साथ में कर रहा है एक एड शूट, सफेद कपड़ों में।
ये तस्वीर आई थी सोशल मीडिया पर सामने

हाल ही बुमराह ने ये तस्वीर की है पोस्ट
सीनियर खिलाड़ियों को मिला लंबा आराम
दूसरी ओर वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, वहीं इन सीनियर खिलाड़ियों का ये आराम लंबा होने वाला है। जहां विराट, रोहित, जडेजा सहित कई सारे खिलाड़ी अब सीधे एशिया कप में ही खेलते हुए नजर आएंगे, वहीं इस बार का एशिया कप टीम इंडिया के लिए काफी अहम है और इस एशिया कप के मुकाबलों के जरिए टीम इंडिया वर्ल्ड कप की तैयारियां करेगी। ऐसे में एशिया कप के दौरान हर खिलाड़ी अपना बेस्ट देना का कोशिश करेगा, अब देखना अहम होगा की टीम इंडिया का एशिया कप में कैसा प्रदर्शन रहता है।