पूर्व विश्व विजेता खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उन्हें अभी भी..... - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व विश्व विजेता खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उन्हें अभी भी…..

वेस्टइंडीज दौरे पर अब तक दोनों टी-20 मैच में टीम इंडिया को मिली है हार।

Hardik Pandya. (Image Source: Twitter)
Hardik Pandya. (Image Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा का मानना ​​है कि हार्दिक पांड्या ने भारत के टी20 कप्तान के रूप में अभी तक अच्छा काम किया है और उन्हें अपने कप्तानी स्किल को और विकसित करने के लिए और अधिक समय दिए जाने की जरूरत है। भारत मंगलवार, 8 अगस्त को प्रोविडेंस, गुयाना में पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा।

पहला दो टी-20 मैच हारने के बाद भारतीय टीम के लिए ये मैच जीतना काफी जरूरी है। JioCinema पर तीसरे T20I मैच को लेकर बातचीत के दौरान, उथप्पा से पूछा गया कि हार्दिक पांड्या को कप्तान के रूप में क्या अलग करना चाहिए।

इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, “मुझे लगता है कि हार्दिक ने अब तक अच्छी कप्तानी की है। दूसरे टी20 मैच में पिछले ओवर में तीन विकेट (दो विकेट और एक रन आउट) लेने के बाद युजी (युजवेंद्र) चहल को गेंदबाजी न करने की गलती को छोड़कर, हार्दिक ने अब तक अच्छा नेतृत्व किया है। उन्होंने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।”

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा, “वह एक गेंदबाज के रूप में जिम्मेदारी ले रहे हैं और विकेट भी ले रहे हैं, दूसरे टी20 मैच में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इतना कहने के बाद, आपको उनके जैसे खिलाड़ी के साथ धैर्य से काम लेना होगा, सिर्फ इसलिए कि उन्होंने आईपीएल में अब तक नेतृत्व किया।”

हार्दिक ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत अधिक नेतृत्व नहीं किया है- रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा ने बताया कि, हार्दिक पांड्या ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादा कप्तानी नहीं की है। उन्होंने कहा कि, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत अधिक नेतृत्व नहीं किया है। इसलिए आप उन्हें इस ग्रुप के अंदर भी एक कप्तान के रूप में अपने पैर जमाने के लिए जगह देना चाहते हैं।

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने उथप्पा ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन और प्रशंसकों को गुजरात टाइटन्स के कप्तान के साथ धैर्य दिखाने की जरूरत है। ऐसा होने में थोड़ा समय लगता है और मेरा मानना है कि यह टीम प्रबंधन के लिए और भारतीय फैंस को ध्यान देना होगा कि हम उसे आगे आने और एक कप्तान के रूप में चमकने के लिए थोड़ा धैर्य रखें।”

मेन इन ब्लू ने हार्दिक के नेतृत्व में खेले गए 13 T20I में से आठ जीते हैं, जबकि एक मैच DLS नियम के माध्यम से टाई के रूप में समाप्त हुआ। हालांकि, बतौर कप्तान हार्दिक और उनकी टीम को पिछले सात मैचों में से चार में हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में हार्दिक अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

close whatsapp