तिलक वर्मा क्यों हर जगह सूर्यकुमार यादव और उनकी वाइफ के बीच, कबाब में हड्डी बनने का काम करते हैं?
सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने लगाई है एक इंस्टा स्टोरी।
अद्यतन - अगस्त 10, 2023 6:16 अपराह्न

टीम इंडिया टी20 सीरीज में लगातार 2 मैच हार चुकी थी वेस्टइंडीज के खिलाफ, लेकिन तीसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की शानदार बल्लेबाजी ने टीम के लिए जीत का खाता खोलने का काम किया। जिसके बाद इन बल्लेबाजों से टीम की उम्मीदें काफी बढ़ गई है, साथ ही SKY और तिलक के बीच गजब की दोस्ती भी है।
सूर्यकुमार यादव और तिलक का साथ पक्का है
जी हां, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच पक्की दोस्ती पहले से है, जिसका कारण है IPL। जहां ये दोनों खिलाड़ी IPL में मुंबई टीम से साथ में खेलते हैं और काफी सारा समय साथ में बिताते हैं। साथ ही दोनों के बीच बल्लेबाजी का तालमेल भी IPL की वजह से खासा मजबूत है और ये दोस्ती टीम इंडिया में आने के बाद भी निभाई जा रही है।
तिलक वर्मा को हर जगह सूर्यकुमार यादव के साथ ही रहना है!
*सूर्यकुमार यादव की वाइफ ने लगाई है एक इंस्टा स्टोरी।
*इस स्टोरी में उनके साथ नजर आ रहे हैं SKY और तिलक।
*युवा बल्लेबाज ज्यादातर रहता है अब सूर्यकुमार के साथ।
*तीसरे मैच के दौरान दोनों के बीच हुई थी कमाल की साझेदारी।
सूर्यकुमार की वाइफ ने तिलक के साथ लगाई थी ये इंस्टा स्टोरी
![]()
मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई थी मजेदार बातचीत
टीम इंडिया को चौथा मैच अपने करना ही होगा
टी-20 सीरीज का आगाज टीम इंडिया ने काफी खराब किया था, जहां वेस्टइंडीज ने लगातार 2 मैच अपने नाम किए थे और तीसरा मैच भारतीय टीम जीती थी। ऐसे वेस्टइंडीज अभी भी सीरीज में आगे हैं और 2 मैच बाकी है, जिसे देखते हुए टीम इंडिया चौथा मैच अपने नाम करके सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी और फिर आखिरी मैच में सीरीज विजेता का फैसला होगा। चौथा टी-20 मैच 12 अगस्त के दिन खेला जाएगा और आखिरी टी20 मैच 13 अगस्त के दिन होगा। जहां ये दोनो ही मैच इस बार USA में होंगे।