चुपचाप Massage लेने गए सूर्यकुमार-ईशान की, तिलक वर्मा ने इंस्टा लाइव पर खोल दी पोल
टीम इंडिया बाकी के 2 टी20 मैच Florida में खेलेगी।
अद्यतन - Aug 11, 2023 1:36 pm

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी-20 सीरीज में ईशान किशन लगातार बल्ले से निराश कर रहे हैं, वहीं सूर्यकुमार यादव ने तीसरे टी20 में अपना दम दिखा ही दिया। एक ओर जहां ईशान ने टेस्ट और वनडे में कमाल किया था, तो दूसरी ओर SKY पूरे दौरे पर ही रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। वहीं बाकी के 2 टी20 मैच से पहले सभी खिलाड़ी थोड़े रिलेक्स नजर आ रहे हैं, जिसका सबूत तिलक वर्मा ने दिया है।
टी20 इंटरनेशनल में फेल हो जाते हैं ईशान किशन
युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन टीम इंडिया के लिए वनडे में जमकर रन बनाते हैं, लेकिन जैसी ही बारी टी20 क्रिकेट की आती है। तो ईशान किशन के बल्ले को ना जाने क्या हो जाता है, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए तीसरे टी-20 मैच में ईशान को ड्रॉप भी कर दिया था और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल ने अपना डेब्यू किया था।
सूर्यकुमार यादव-ईशान किशन कुछ ऐसे कर रहे हैं थकान दूर
*टीम इंडिया बाकी के 2 टी20 मैच Florida में खेलेगी।
*इस बीच भारतीय टीम के खिलाड़ी कर रहे हैं थोड़ा रिलेक्स।
*जहां ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव मसाज लेते आए नजर।
*तिलक वर्मा ने अपने इंस्टा लाइव में दोनों को मसाज लेते हुए दिखाया।
तिलक वर्मा के लाइव से ली गई सूर्यकुमार-ईशान की तस्वीर

हर जगह SKY के साथ नजर आ जाते हैं तिलक वर्मा

बिना किसी ऑफ डे के लगातार 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया
टी-20 सीरीज के अभी तक 3 मैच हो चुके हैं और वेस्टइंडीज सीरीज में 2-1 से आगे है, वहीं अब बाकी के 2 मैच होने बाकी हैं। जहां चौथा टी-20 मैच 12 अगस्त को खेला जाएगा, तो आखिरी टी-20 मैच अगले ही दिन यानी की 13 अगस्त को होगा। उसके बाद टीम इंडिया आयरलैंड का दौरा करने चली जाएगी, जहां टीम को 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के जरिए ही बुमराह साल भर बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं और साथ ही इस दौरे के लिए वो टीम के कप्तान भी होंगे।