दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए पाकिस्तान महिला टीम की हुई घोषणा, दिग्गज तेज गेंदबाज की हुई वापसी
अनुभवी गेंदबाज डायना बेग की हुई पाकिस्तान टीम में वापसी
अद्यतन - अगस्त 11, 2023 3:16 अपराह्न

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि टी-20 सीरीज की शुरूआत 1 सितंबर को होने वाले मैच से होगी तो उसके बाद 8 सितंबर से वनडे सीरीज की शुरूआत होने वाली है।
साथ ही बता दें कि इस टीम में उंगली की इंजरी के वजह से क्रिकेट से लगभग 6 महीने दूर रही अनुभवी तेज गेंदबाज डायना बेग की वापसी हुई है। इसके साथ ही टीम में युवा खिलाड़ी शवाल जुल्फिकार को भी टीम में जगह मिली है।
बता दें कि इस टीम की घोषणा पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर सलीम जाफर ने की है। साथ ही इस टीम की कमान की कमान एक बार फिर से निदा डार के हाथों में सौंपी गई है। गौरतलब है कि पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बात खेलती हुई नजर आई थी। तो वहीं अब वह करीब 7 महीने बाद दोबारा में एक्शन नजर आने वाले हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम:
निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, बिस्माह मारूफ, डायना बेग, फातिमा सना, मुनीबा अली, नाजिहा अल्वी (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्म ए हनी।
रिजर्व – अनूशा नासिर, ओमैमा सोहेल और वहीदा अख्तर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम:
निदा डार (कप्तान), आलिया रियाज, बिस्माह मारूफ, डायना बेग, फातिमा सना, गुलाम फातिमा, मुनीबा अली, नशरा सुंधू, ओमैमा सोहेल, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), उम्म ए हनी और वहीदा अख्तर।
रिजर्व – नाजिहा अल्वी, नतालिया परवेज और तुबा हसन।
ये भी पढ़ें- ‘यह लड़का खेल सकता है’- Yashasvi Jaiswal की तारीफ करते हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान का बड़ा बयान आया सामने