सड़क हादसे के बाद से ऋषभ पंत ले रहे हैं स्पेशल डाइट, सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा
सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव हैं इन दिनों पंत।
अद्यतन - Aug 12, 2023 2:34 pm

सभी फैन्स युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत को टीम इंडिया में वापसी करता देखने के लिए बेताब हैं, लेकिन फैन्स का ये इंतजार काफी लंबा होने वाला है। दूसरी ओर ये खिलाड़ी अपनी वापसी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है, साथ ही पंत अपनी फिटनेस पर भी काफी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं और इसका नजारा देखने को मिला उनकी इंस्टा स्टोरी पर।
अभ्यास शुरू कर चुका है ये खिलाड़ी अब
जी हां, धीरे-धीरे ऋषभ पंत का जीवन अब वापसी पटरी पर लौट रहा है, जहां सड़क हादसे में घायल होने के बाद वो कुछ समय अस्पताल में थे। वहीं अब वो NCA में ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रहे हैं और वहां उनको लेकर नई-नई खबरें आती ही रहती है। इसी कड़ी में ये पता चला है की पंत ने नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है और साथ ही वो विकेट कीपिंग भी शुरू कर चुके हैं।
ऋषभ पंत अब बेहद सादा खाना खाते हैं
*सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव हैं इन दिनों पंत।
*इसी कड़ी में उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर की शेयर।
*जहां ऋषभ पंत की इस तस्वीर में नजर आ रहा था उनका लंच।
*बिना तेल-मसाले का बेहद सादा लंच खाते हैं अब पंत।
इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीर शेयर की थी ऋषभ पंत ने
![]()
सोशल मीडिया के जरिए खुद से जुड़ी चीजें शेयर करते हैं पंत
वहीं अब ऋषभ पंत के इस साल के 50 ओवर वर्ल्ड कप खेलने के आसार काफी कम ही नजर आ रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी इस खिलाड़ी को ज्यादा टेंशन नहीं है और वो अब खुलकर अपनी जिंदगी जी रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो इंस्टा पर शेयर किया था, जहां वो NCA में मौजूद थे। इस वीडियो में पंत कोच कोटक का जन्मदिन मना रहे थे और उनके मुंह केक लगा रहे थे, साथ ही वीडियो में वो काफी खुश भी नजर आ रहे थे।