IRE vs IND 2023: एक क्लिक में जानिए आयरलैंड बनाम भारत T20I सीरीज के लिए स्क्वॉड, शेड्यूल और ब्रॉडकास्ट डिटेल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IRE vs IND 2023: एक क्लिक में जानिए आयरलैंड बनाम भारत T20I सीरीज के लिए स्क्वॉड, शेड्यूल और ब्रॉडकास्ट डिटेल

आयरलैंड बनाम भारत T20I सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Ireland vs India. (Image Source: Twitter)
Ireland vs India. (Image Source: Twitter)

भारतीय टीम क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी। इस आयरलैंड बनाम भारत T20I सीरीज का आगाज शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 को डबलिन में होने जा रहा है, और सभी मैच द विलेज’ मालाहाइड क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

अगर T20I क्रिकेट में भारत-आयरलैंड के आमने-सामने के रिकॉर्ड के बारे में बात करे तो दोनों टीमों ने कुल पांच मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया ने सभी मैचों में जीत हासिल की है। हालांकि, आयरलैंड ने लगभग सभी मैचों में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी, और पिछले साल एक हाई स्कोरिंग थ्रिलर केवल चार रनों से गंवाया था।

इस बीच, एक तरफ जहां भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लगभग एक साल बाद एक्शन में लौट रहे हैं, और उनके कंधो पर मेहमान टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी है, वहीं दूसरी ओर पॉल स्टर्लिंग पर आयरिश टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी है।

यहां पढ़िए: आयरलैंड बनाम भारत T20I मैच होंगे हाउसफुल, टिकट छापने की मशीन भी हुई Hang

आयरलैंड बनाम भारत T20I सीरीज के लिए टीमें:

भारतीय टीम: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

आयरलैंड टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, मार्क अडायर, रॉस अडायर, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, थियो वैन वोर्कोम, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

IRE vs IND T20I सीरीज: शेड्यूल

मैच तारीख समय (IST) वेन्यू
पहला T20I शुक्रवार, अगस्त 18 शाम 7:30 बजे मालाहाइड क्रिकेट क्लब, डबलिन
दूसरा T20I रविवार, अगस्त 20 शाम 7:30 बजे मालाहाइड क्रिकेट क्लब, डबलिन
तीसरा T20I बुधवार, अगस्त 23 शाम 7:30 बजे मालाहाइड क्रिकेट क्लब, डबलिन

IRE vs IND T20I सीरीज: ब्रॉडकास्ट डिटेल

देश लाइव ब्रॉडकास्ट लाइव स्ट्रीमिंग
भारत Sports18 JioCinema
यूके TNT Sports TBA

close whatsapp