टीम इंडिया में वापसी करते ही खुशी से उछल पड़े केएल राहुल, जल्द दिखाएंगे बल्लेबाजी का जलवा - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में वापसी करते ही खुशी से उछल पड़े केएल राहुल, जल्द दिखाएंगे बल्लेबाजी का जलवा

एशिया कप के जरिए टीम इंडिया में हुई केएल राहुल की वापसी।

KL Rahul (Image Credit- Instagram)
KL Rahul (Image Credit- Instagram)

BCCI ने एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है, जहां इस टूर्नामेंट के जरिए लंबे समय बाद केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की भारतीय टीम में वापसी हो रही है। वहीं इस खबर से हर कोई खुश हो गया है, तो दूसरी खुद बल्लेबाज केएल राहुल भी इस इवेंट की तैयारी में लग गए हैं।

कब चोटिल हुए थे केएल राहुल?

ये बल्लेबाज IPL में LSG टीम का कप्तान है, वहीं इस सीजन में 1 मई को RCB से हुए मैच के दौरान केएल राहुल को चोट लगी थी और फिर वो बचे हुए सीजन से बाहर हो गए थे। जिसके बाद विदेश में राहुल को सर्जरी करवानी पड़ी थी, साथ ही वो काफी समय से NCA में अपनी बल्लेबाजी और फिटनेस पर काम कर रहे थे।

एशिया कप के लिए खुशी देख रहे हो आप केएल राहुल की

*एशिया कप के जरिए टीम इंडिया में हुई केएल राहुल की वापसी।
*वहीं टूर्नामेंट के लिए राहुल ने कड़ी तैयारियां कर दी है अभी से शुरू।
*NCA में फिटनेस से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया बल्लेबाज ने।
*इस वीडियो में पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं अब केएल राहुल।

इंस्टा स्टोरी पर ये वीडियो लगाया था केएल राहुल ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

संजू सैमसन के फैन्स नहीं हैं खुश

दूसरी ओर एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान होते ही, संजू सैमसन के फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा। जहां एशिया कप 2023 के लिए संजू को प्रमुख टीम में जगह नहीं मिली है और उनका नाम Standby Player की लिस्ट में शामिल है। वहीं फैन्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव का वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी खराब है, ऐसे में SKY की जगह संजू को टीम इंडिया में शामिल किया जाना चाहिए था। साथ ही अब सोशल मीडिया पर संजू का नाम काफी तेजी से Trend कर रहा है, वहीं इस टीम में चहल और अश्विन को भी जगह नहीं मिली है। तो भुवी और शिखर धवन का भी अब करियर खत्म होता हुआ नजर आ रहा है।

ये है एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp