'आप सिर्फ एक नंबर 4 से टूर्नामेंट नहीं जीत सकते'- वर्ल्ड कप 2023 को लेकर बोले सौरव गांगुली - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आप सिर्फ एक नंबर 4 से टूर्नामेंट नहीं जीत सकते’- वर्ल्ड कप 2023 को लेकर बोले सौरव गांगुली

भारत की मेजबानी में खेला जाएगा 2023 वर्ल्ड कप।

Indian cricketers Sourav Ganguly, Sachin Tendulkar
Sourav Ganguly and Sachin Tendulkar. (Photo by Ragul Krishnan/Hindustan Times via Getty Images)

इस साल भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। उस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए नंबर चार पर कौन बल्लेबाजी करेगा इसको लेकर इन दिनों काफी बहस हो रही है। हर क्रिकेट एक्सपर्ट इस मुद्दे पर अपनी राय देते हुए नजर आते हैं। इसी कड़ी में अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है।

हाल ही में कप्तान रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू में इस बात को माना था कि युवराज सिंह के बाद भारत को नंबर 4 के लिए सही बल्लेबाज नहीं मिला है। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जोर देकर कहा कि नंबर 4 का स्थान बल्लेबाजी क्रम में किसी भी अन्य नंबर की तरह ही है और टीम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के रूप में पर्याप्त विकल्प हैं, जो इस नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

नंबर चार को लेकर बोले सौरव गांगुली

मुंबई में एक कार्यक्रम में सौरव गांगुली ने कहा कि,”नंबर 4 सिर्फ एक नंबर है, इसमें कोई भी फिट हो सकता है। मैं वास्तव में नहीं सोचता कि कोई भी सलामी बल्लेबाज या नंबर 3 या नंबर 4 के रूप में पैदा होता है। मैंने एकदिवसीय क्रिकेट में मिडिल ऑर्डर में शुरुआत की थी और जब सचिन [तेंदुलकर] कप्तान थे, तब उन्हें ओपनिंग करने के लिए कहा गया था।

सचिन ने भी नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर की शुरुआत की थी। जब उन्होंने ओपनिंग की, तो वह एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर बन गए। इसलिए कोई भी नंबर 4 पर खेल सकता है। नंबर 4 के लिए विराट कोहली हैं। श्रेयस अय्यर एक बार एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, केएल राहुल भी वहां मौजूद हैं। भारत में जबरदस्त प्रतिभा है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “मुझसे पूछा जाता है कि हमारे पास ये नहीं है, हमारे पास वो नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास बहुत कुछ है; यही समस्या है। मुझे लगता है कि राहुल [द्रविड़], रोहित [शर्मा] और चयनकर्ताओं को यह तय करना होगा कि यह मेरा नंबर 4 है और विश्व कप तक उसके साथ बने रहें।

एक बल्लेबाजी स्लॉट से इतना फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आप सिर्फ नंबर 4 के साथ वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते। ऐसा कोई सख्त नियम नहीं है कि आपको नंबर 4 पर किसी की जरूरत है, आपको बस फैसला करना है और उन्हें वहां पर लगातार मौका देना है।”

सौरव गांगुली ने जमकर की भारतीय गेंदबाजों की तारीफ

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने भारत के गेंदबाजी आक्रमण की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि, “यह अच्छा है कि (जसप्रीत) बुमराह फिट हैं। मैंने उन्हें आयरलैंड में गेंदबाजी करते देखा और उन्होंने अच्छी गति से गेंदबाजी की। वहां (मोहम्मद) शमी, (मोहम्मद) सिराज हैं। वहां रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या हैं। मुकेश कुमार ने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती, समस्या यह है कि किसे चुना जाता है।

 

close whatsapp