‘वो अगर क्रिकेटर नहीं होते तो Wrestler होते’- 76 शतक लगाने वाले इस दिग्गज बल्लेबाज को लेकर बोले भुवी
भुवनेश्वर कुमार ने कहा, "विराट कोहली को लगता है कि वह टीम में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।"
अद्यतन - अगस्त 22, 2023 1:37 अपराह्न

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने हाल ही में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बारे में बात की। उन्होंने कहा है कि अगर पूर्व भारतीय कप्तान क्रिकेटर नहीं तो वह WWE (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) में अपना करियर बना सकते थे। 33 वर्षीय खिलाड़ी ने आगे कहा कि कोहली सोचते हैं कि वह टीम इंडिया में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं और उन्हें डर है कि जब भी वह गेंदबाजी करेंगे तो उन्हें चोट लग सकती है।
सीएट अवॉर्ड समारोह में भुवनेश्वर ने कहा कि, ”अगर विराट क्रिकेटर नहीं होते तो पहलवान होते।” “विराट कोहली को लगता है कि वह टीम में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। जब वह गेंदबाजी करता है तो हम हमेशा डरे रहते हैं क्योंकि उसके गेंदबाजी एक्शन के कारण वह चोटिल हो सकता है।”
इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं विराट कोहली
कोहली को भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए, कोहली ने अब तक 500 से अधिक इंटरनेशनल मैच खेले हैं और खेल के सभी प्रारूपों को मिलाकर 25,000 से अधिक रन बनाए हैं। 34 वर्षीय विराट एक्टिव प्लेयर्स में शतक लगाने के मामले में फिलहाल सबसे आगे हैं। उनके नाम इस वक्त 76 शतक है।
कई क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि कोहली वनडे में शतक लगाने के मामले में सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। आपको बता दें कि, सचिन ने वनडे फॉर्मेट में 49 शतक लगाए थे, वहीं विराट ने अब तक 50 ओवर के प्रारूप में 275 मैचों में 46 शतक बनाए हैं। दो साल के खराब दौर के बाद, कोहली ने 2023 में शानदार वापसी करते हुए सभी प्रारूपों में 17 मैचों में 54.66 की औसत से चार शतक और दो अर्धशतक के साथ 984 रन बनाए।
भारत के पूर्व कप्तान अब आगामी एशिया कप में खेलते हुए दिखेंगे। उन्हें सोमवार, 21 अगस्त को घोषित 17 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। छह टीमों के यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। आपको बता दें कि भुवनेश्वर कुमार एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच टी20 मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।