एशिया कप 2023 से पहले सलमान बट ने KL Rahul को लेकर टीम इंडिया को दी चेतावनी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2023 से पहले सलमान बट ने KL Rahul को लेकर टीम इंडिया को दी चेतावनी!

केएल राहुल आगामी एशिया कप 2023 में एक्शन में नजर आने वाले हैं।

KL Rahul and Salman Butt. (Image Source: Twitter)
KL Rahul and Salman Butt. (Image Source: Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का मानना है कि भारत के स्टार क्रिकेटर KL Rahul अपने “दुबले शरीर” के साथ “विकेटकीपर-बल्लेबाज” के रूप में अपने करियर को लंबे समय तक नहीं खिंच पाएंगे।

सलमान बट ने कहा भारत के महान विकेटकीपर एमएस धोनी, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और जोस बटलर जैसे कुछ दिग्गज विकेटकीपरों का शरीर केएल राहुल की तुलना में काफी मजबूत है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने आगे कहा केएल राहुल को अपने शरीर में मांसपेशियां को बढ़ाने की जरूरत है, अगर वह बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टिकना चाहते हैं, वरना ऐसे ही चोटिल होते रहेंगे।

एशिया कप 2023 के साथ एक्शन में लौटेंगे KL Rahul

आपको बता दें, आगामी एशिया कप 2023 और आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में केएल राहुल वर्तमान में टीम इंडिया के पसंदीदा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, क्योंकि ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद NCA में रिकवर हो रहे हैं, और उनकी वापसी तय नहीं है, जबकि युवा ईशान किशन में अनुभव की कमी है। राहुल को अपने करियर में कई चोटों का सामना करना पड़ा, और हालिया जांघ की चोट के कारण वह काफी क्रिकेट से चूक गए हैं।

यहां पढ़िए: ये दायां-बायां क्या है, राहुल-अय्यर फॉर्म के आधार पर ही बनाएंगे न टीम में जगह?- शास्त्री की ‘बकवास’ सलाह पर बोले गंभीर

Rahul बहुत दुबले-पतले हैं: सलमान बट

इस बीच, सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा: “अगर आप टॉप-आर्डर में बल्लेबाजी करने वाले विकेटकीपरों को देखें, तो उनमें आपको एक समानता नजर आएगी। आपको कुमार संगकारा, एडम गिलक्रिस्ट, जॉनी बेयरस्टो, क्विंटन डी कॉक, जोस बटलर और यहां तक ​​कि एमएस धोनी जैसे विकेटकीपरों का शरीर बहुत मजबूत नजर आएगा। जब आप केएल राहुल की तुलना इन क्रिकेटरों से करते हैं, तो वह बहुत दुबले-पतले हैं।

मुझे लगता है कि केएल राहुल को अपने शरीर में मांसपेशियां डालने की जरूरत है। जब आप विकेटकीपिंग करते हैं और फिर शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, तो काफी टूट-फूट होती है। मैंने एडम गिलक्रिस्ट को दबाव कम करने के लिए कीपिंग के बाद अपने घुटनों पर आइस पैक लगाते देखा है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?