‘काश आज मेरी….’- मैदान में आखिर क्यों फूट-फूट कर रोने लगा यह पाकिस्तानी खिलाड़ी? देखें Video
नसीम शाह ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 10 रनों की नाबाद पारी खेली।
अद्यतन - Aug 25, 2023 5:38 pm

Naseem Shah: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में टीम ने शानदार जीत दर्ज कर 2-0 की बढ़त बना ली है, और सीरीज भी अपने नाम कर ली है। सीरीज के दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान, अफगानिस्तान की शानदार गेंदबाजी के आगे मैच हारते हुए नजर आ रही थी।
इमाम उल हक और बाबर आजम ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई थी लेकिन टीम आखिरी ओवरों में विकेट गंवाती चली गई। फिर नसीम शाह (Naseem Shah) ने अपने बल्ले से करिश्मा दिखाते हुए आखिरी गेंद पर चौका जड़ टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान को जीत दिलाने के बाद नसीम शाह काफी ज्यादा इमोशनल हो गए और अपनी मां को याद करने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
जीत के बाद Naseem Shah की आंख से छलके आंसू
नसीम शाह (Naseem Shah) ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में पांच गेंदों में 10 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसमें दो चौके शामिल थे और वो दोनों ही चौके नसीम शाह ने आखिरी ओवर में लगाए थे। पाकिस्तान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में खिलाड़ी मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम तक जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पाकिस्तानी खिलाड़ी नसीम शाह (Naseem Shah) को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस दौरान नसीम शाह को अपनी अम्मी की याद सता रही थी, वीडियो में नसीम शाह कहते हुए नजर आए, ‘काश आज मेरी अम्मी यह देख सकती….मैं कुछ नहीं बोल पा रहा हूं।’
यह भी पढ़े- Cricket Buzz: जाने 25 अगस्त के शानदार ट्वीट के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल
यहां देखें नसीम शाह का वो वीडियो-
Still not over last night's incredible finish❓
Revisit the winning moments and reactions of the players after the second ODI 🤩#AFGvPAK | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/ZORuk52Blj
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 25, 2023
सीरीज अपने नाम करना चाहेगी पाकिस्तान
वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बोर्ड पर लगाए थे। रहमानुल्लाह गुरबाज ने (151 रन) और इब्राहिम जादरान ने (80 रन) की शानदार पारी खेली। लेकिन पाकिस्तान ने एक गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 26 अगस्त को आर. प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। पाकिस्तान आखिरी वनडे में जीत दर्ज सीरीज 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी।