Asia Cup 2023 के शुरू होने से पहल PCB और खिलाड़ियों में गर्माया काॅन्ट्रैक्ट विवाद- रिपोर्ट्स  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023 के शुरू होने से पहल PCB और खिलाड़ियों में गर्माया काॅन्ट्रैक्ट विवाद- रिपोर्ट्स 

30 अगस्त से शुरू हो रहा है एशिया कप 2023 

PCB (Image Credit- Twitter)
PCB (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप 2023 शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और नेशनल टीम के खिलाड़ियों के बीच नए सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट को लेकर चल रहा गतिरोध अभी तक सुलझ नहीं पाया है।

बता दें कि इस बार एशिया कप 30 अगस्त से शुरू हो रहा है, और पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जाएगा। तो वहीं टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बोर्ड के एक जानकार सूत्र ने इस बाबत बड़ा बयान दिया है। सोर्स ने बताया कि सबसे ज्यादा नाराजगी बोर्ड से तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की थी।

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से करीब से जुड़े एक सोर्स ने द टेलीग्राफ ऑनलाइन के मुताबिक कहा- बोर्ड द्वारा एनओसी जारी करने से इनकार करने पर शाहीन शाह अफरीदी इतना निराश हो गया कि उसने स्पष्ट कर दिया कि बेहतर होगा कि वह बोर्ड के साथ किसी भी काॅन्ट्रैक्ट पर साइन ना करे और एक फ्रीलांसर के रूप में क्रिकेट खेले।

PCB चीफ जाका अशरफ ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से श्रीलंका में की थी मुलाकात

दूसरी ओर आपको बता दें कि खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट का विवाद अधिक तूल ना पकड़े, इसके लिए पीसीबी चीफ जाका अशरफ ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले श्रीलंका में मुलाकात की थी, लेकिन इस मुलाकात का कोई परिणाम नहीं निकला।

बताया जा रहा है कि टीम के सीनियर खिलाड़ी पीसीबी को आईसीसी से हो रहे सालाना रिवेन्यू में एक उचित हिस्से की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते खिलाड़ियों और बोर्ड में अभी तक सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट को लेकर कोई भी विकासात्मक बात नहीं हुई है। हालांकि, पीसीबी रिटेन खिलाड़ियों की मैच फीस बढ़ाने और बोनस देने का वादा कर चुका है। तो वहीं खिलाड़ी रिवेन्यू और डिजिटल आय में भी हिस्सा लेने को लेकर अड़े हुए हैं।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों में ये विवाद कब तक सुलझ पाता है।

ये भी पढ़ें- अगस्त 27- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?