बल्लेबाज रिंकू सिंह ने किया ऐसा काम, जिसे देख आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

बल्लेबाज रिंकू सिंह ने किया ऐसा काम, जिसे देख आप अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे

सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी एक तस्वीर।

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

हाल में टीम इंडिया ने आयरलैंड का दौरा किया था और वहां टी-20 सीरीज खेली थी, वहीं इस दौरे पर बल्लेबाज रिंकू सिंह ने टीम इंडिया से अपना डेब्यू किया था। IPL 2023 की सनसनी रिंकू ने भारतीय टीम में भी जारी रखी और धमाकेदार खेल दिखाया, वहीं अब घर लौटने के बाद रिंकू ने कुछ ऐसा कर दिया है जो आपका दिल जीत लेगा।

दूसरे ही मैच में दिखा दिया जलवा

टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसे टीम इंडिया ने 2-0 से जीता था और तीसरा मैच बारिश के कारण नहीं खेला गया था। वहीं दूसरे मैच में रिंकू ने काफी तेजी से रन बटोरे थे और एक ओवर में ही रनों की बारिश कर दी थी, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था।

रिंकू सिंह के लिए माता-पिता ही सब कुछ हैं

*रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी एक तस्वीर।
*इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं रिंकू अपने माता और पिता के साथ।
*बल्लेबाज ने माता-पिता को पहना रखी है टीम इंडिया की जर्सी।
*साथ ही रिंकू ने लिख रखा है काफी ज्यादा ही इमोशनल कैप्शन।

एक नजर रिंकू सिंह की खास तस्वीर पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट कर रहा है ये खिलाड़ी अब

IPL 2023 के बाद से रिंकू के सोशल मीडिया पर काफी बदलाव आया है, जहां वो अब एक से बढ़कर एक स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट करते हैं और वो जमकर वायरल भी होती है। ऐसी ही कुछ तस्वीरें उन्होंने हाल ही में पोस्ट की थी, रिंकू की वो सभी तस्वीरें आयरलैंड की थी। दूसरी ओर रिंकू अब टीम इंडिया के साथ 19वें एशियन गेम्स में नजर आएंगे, जो इस बार चीन में खेला जाएगा। जिसे लेकर टीम इंडिया का ऐलान काफी पहले ही हो गया था, वहीं इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे और टीम युवा खिलाड़ियों से लबरेज है।

आयरलैंड दौरे की कुछ तस्वीरें की थी शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?