टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने एशिया कप में भारत के लिए लगाए सर्वाधिक छक्के - क्रिकट्रैकर हिंदी

टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने एशिया कप में भारत के लिए लगाए सर्वाधिक छक्के

एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने वाली है।

Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo Source: BCCI)
Rohit Sharma and Virat Kohli. (Photo Source: BCCI)

एशिया कप (Asia Cup) का आगामी संस्करण शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन शेष है। इस बार टूर्नामेंट वनडे प्रारूप में श्रीलंका व पाकिस्तान की संयुक्त में मेजबानी में खेला जाएगा। एशिया कप के इतिहास में टीम इंडिया ने सबसे अधिक सात बार खिताब जीता है। पिछले संस्करण में चूकने के बाद भारत इस बार खिताब अपने नाम करना चाहेगा।

वहीं एशिया कप में भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। सबसे बड़े स्कोर से लेकर सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने तक का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पास है। वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने भी टीम के लिए जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया है।

इस आर्टिकल में हम भारत के लिए एशिया कप में (वनडे+टी-20 फॉर्मेट) सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे। आइए देखें लिस्ट में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

इस लिस्ट में भारतीय कप्तान का नाम शीर्ष पर है। उन्होंने दोनों प्रारूपों को मिलाकर एशिया कप में सबसे अधिक 29 छक्के लगाए हैं।

सुरेश रैना (Suresh Raina)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कुल 18 छक्के लगाए हैं।

एमएस धोनी (MS Dhoni)

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का नाम इस लिस्ट में भला कैसे नहीं हो सकता। वह तीसरे स्थान पर हैं। अपने हेलिकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर धोनी ने एशिया कप में 16 छक्के लगाए हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लिस्ट में चौथे नंबर पर है, जिन्होंने एशिया कप में 15 छक्के जड़े हैं।

सौरव गांगुली (Sourav Ganguly)

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है। उनके नाम सिर्फ 13 छक्के है।

ये टॉप-5 भारतीय खिलाड़ी है, जिन्होंने एशिया कप के दोनों फॉर्मेटों को मिलाकर सबसे अधिक छक्के लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- सभी टीमें खतरनाक हैं, अपने दिन पर कोई भी टीम एशिया कप 2023 जीत सकती है: वसीम अकरम

close whatsapp