अब अपना वजन कम करने में लगे हैं ऋषभ पंत, खा रहे हैं बिना तेल और मसालों का खाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

अब अपना वजन कम करने में लगे हैं ऋषभ पंत, खा रहे हैं बिना तेल और मसालों का खाना

ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं शेयर।

Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)
Rishabh Pant (Image Credit- Instagram)

युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत टीम इंडिया में वापसी के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, पंत के साथ हुए सड़क हादसे को 8 महीने का समय हो चुका है। ऐसे में अब पंत की लाइफ पटरी पर लौट रही है, साथ ही वो फिटनेस का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इस कड़ी में उनकी डाइट भी काफी सादा ही है और वो ज्यादा भारी खाना नहीं खा रहे हैं।

हाल में करते नजर आए थे बल्लेबाजी

कुछ दिनों पहले ऋषभ पंत का एक वीडियो सामने आया था, जहां इस वीडियो में पंत एक प्रदर्शनी मैच में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे थे। इस दौरान वो अपने पुराने शॉट्स खेल रहे थे और मैच के बाद उन्होंने एक स्पीच भी दी थी। वहीं टीम इंडिया एशिय कप के लिए खास कैंप कर रही है और इसी कैंप में पंत साथी खिलाड़ियों से मिलने पहुंचे थे।

ऋषभ पंत अब सादा खाना ही पसंद करते हैं

*ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे हैं शेयर।
*इसी कड़ी में उन्होंने लगाई थी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर।
*इस तस्वीर में नजर आ रहा था पंत का लंच, तस्वीर हुई वायरल।
*वहीं पंत का लंच नजर आ रहा था काफी सादा, बिना मसाले-तेल का।

एक नजर ऋषभ पंत की इंस्टा स्टोरी पर

फिटनेस के साथ नहीं कर रहे हैं कोई समझौता

पंत के साथ सड़क हादसा साल 2022 के आखिर में हुआ था, इस हादसे में पंत के घुटने पर काफी चोट आई थी। बाद में उसकी सर्जरी भी हुई थी। वहीं अब पंत NCA में अपनी फिटनेस पर ज्यादा काम कर रहे हैं, जिसके वीडियो वो हर दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही रहते हैं। हाल ही में पंत ने एक वीडियो शेयर किया था, जहां इस वीडियो में वो साइकिलिंग करते हुए नजर आ रहे थे और पहले से वो काफी ज्यादा ही फिट नजर आ रहे थे।

पंत ने ये वीडियो शेयर किया था इंस्टाग्राम पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?