कप्तान रोहित ने दिखाया बड़ा दिल, खुद जाकर की पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से बात - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान रोहित ने दिखाया बड़ा दिल, खुद जाकर की पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम से बात

कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो आया सोशल मीडिया पर सामने।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने मस्त अंदाज के लिए जाने जाते हैं, भले ही कितनी बड़ी टीम के खिलाफ मैच हो। हिटमैन टेंशन फ्री ही नजर आते हैं और किसी चीज को अपने आप पर हावी नहीं होने देते हैं। ऐसा ही कुछ इंडिया-पाकिस्तान के मैच से पहले देखने को मिला है और इसका वीडियो पाकिस्तान टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ है।

नंबर 4 की फिर से शुरू हो जाएगी खोज

दूसरी ओर टीम इंडिया के लिए नंबर-4 के बल्लेबाज वाली टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, ऐसे में भारतीय टीम आज से एशिया कप 2023 में अपने सफर का आगाज कर रही है। वहीं इस टूर्नामेंट के जरिए टीम की नंबर 4 के बल्लेबाज वाली तलाश पूरी हो सकती है और टीम अलग-अलग प्रयोग भी कर सकती है।

कप्तान रोहित को देख बाबर आजम भी झुक गए

*कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो आया सोशल मीडिया पर सामने।
*जहां वीडियो में हिटमैन ने की पाक कप्तान बाबर आजम से बातचीत।
*रोहित खुद पहुंचे थे बात करने, इस दौरान इमाम-उल-हक भी थे मौजूद।
*रोहित ने जाना दोनों खिलाड़ियों को हाल, काफी छोटी थी ये मुलाकात।

PCB ने पोस्ट किया कप्तान रोहित शर्मा का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

विराट और हारिस रऊफ की मुलाकात भी हुई वायरल

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट कोहली ने हारिस रऊफ की गेंद पर एक बेहद ही कमाल का छक्का मारा था, जिसकी बात आज तक होती है। लेकिन उस छक्के के बाद भी दोनों खिलाड़ी अच्छे दोस्त हैं, जिसका नजारा हाल ही में देखने को मिला था। जहां इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले विराट और हारिस की मुलाकात हुई थी, दोनों खिलाड़ियों ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे को गले लगाया था और इसका वीडियो काफी ज्यादा ही वायरल हो रहा है अब। इसी के साथ ही कोहली बाकी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भी मिले थे, जिसके सभी वीडियो PCB ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं और उन वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।

दोनों खिलाड़ियों का ये वीडियो हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?