Asia Cup 2023: Pakistan vs India: मैच 3: आज के मैच की वीडियो हाईलाइट - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: Pakistan vs India: मैच 3: आज के मैच की वीडियो हाईलाइट

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Rohit Sharma and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 का जबरदस्त मुकाबला शुरू हो चुका है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि अभी तक उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ है।

ऐसा इसलिए भी क्योंकि पाकिस्तान टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह ने पावरप्ले में काफी अच्छी गेंदबाजी की। शाहीन शाह अफरीदी ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली को सस्ते में आउट कर वापस पवेलियन की राह दिखाई।

इस मुकाबले में लगातार बारिश होते हुए देखी गई है और इसी का फायदा पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाजों ने काफी अच्छी तरह से उठाया है। शाहीन शाह अफरीदी ने पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को बोल्ड कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने काफी अच्छी इनस्विंग गेंद फेंकी जिसको रोहित शर्मा बिल्कुल भी नहीं समझ पाए।

भारतीय टीम रोहित शर्मा के आउट होने से काफी निराश थी और उन्हें अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी। हालांकि विराट कोहली भी इस मैच में मात्र चार रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट भी शाहीन शाह अफरीदी ने लिया। शाहीन की एक गेंद विराट के बल्ले से लगकर सीधा स्टंप्स पर जा लगी।

यह रही विराट कोहली के आउट होने की वीडियो:

श्रेयस अय्यर भी पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 9 गेंदों पर दो चौके जड़ 14 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम को अब यहां से अच्छी बल्लेबाजी करने को देखना होगा। टीम के लिए अच्छी बात यह है कि ईशान किशन अभी भी क्रीज पर मौजूद है। हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को भी अभी बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरना है।

भारतीय टीम की बात की जाए तो मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह इस मैच में अच्छी गेंदबाजी करने को देखेंगे। कुलदीप यादव को भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभानी होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?