वेंकटेश प्रसाद का यह ट्वीट हुआ वायरल, BCCI के चयनकर्ताओं की जमकर लगाई क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेंकटेश प्रसाद का यह ट्वीट हुआ वायरल, BCCI के चयनकर्ताओं की जमकर लगाई क्लास

वेंकटेश प्रसाद ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि एक भ्रष्ट और अभिमानी व्यक्ति पूरे संगठन की कड़ी मेहनत को छीन सकता है।

Venkatesh Prasad
Venkatesh Prasad (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। उन्होंने इस चीज की जमकर आलोचना की है कि प्रशासनिक निकाय कुछ खिलाड़ियों को बेमतलब टीम में शामिल कर रहे हैं।

वेंकटेश प्रसाद ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि एक भ्रष्ट और अभिमानी व्यक्ति पूरे संगठन की कड़ी मेहनत को छीन सकता है। उन्होंने ट्वीट किया कि, ‘एक भ्रष्ट अभिमानी व्यक्ति को एक ऐसे संगठन की कड़ी मेहनत को छीनने की जरूरत होती है जो आमतौर पर भ्रष्ट नहीं है और पूरे नेतृत्व पर भ्रष्टाचार की मुहर लगाता है। ना केवल छोटे स्तर पर बल्कि बड़े स्तर पर भी।’

यह रहा वेंकटेश प्रसाद का ट्वीट:

https://twitter.com/venkateshprasad/status/1700455124785881133?s=20

एशिया कप 2023 की भारतीय टीम की जब घोषणा हुई थी तब कई लोगों का यही कहना था कि भारतीय टीम मैनेजमेंट के चयनकर्ताओं ने कुछ ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है जो टीम में जगह नहीं मिलनी चाहिए थी।

वनडे वर्ल्ड कप 2019 कुछ खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया है और कई लोग भारतीय टीम के चयनकर्ताओं के फैसले से खुश नहीं है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। इस बेहतरीन टूर्नामेंट का फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा।

एशिया कप 2023 की बात की जाए तो भारतीय टीम सुपर 4 राउंड में पहुंच चुकी है। अब देखना यह है कि इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम पहुंच पाती है या नहीं। अभी तक भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम की भी घोषणा कर दी है। इस शानदार टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम ने रोहित शर्मा को अपना कप्तान किया है जबकि उपकप्तान हार्दिक पांड्या को बनाया गया है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 की भारतीय टीम में शिखर धवन, संजू सैमसन भुवनेश्वर कुमार सहित कई अच्छे खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया है और इस चीज को लेकर कई प्रशंसक खुश नहीं है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?