VIDEO: भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच बारिश की वजह से रुका, तो वायरल हुई एक मजेदार वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच बारिश की वजह से रुका, तो वायरल हुई एक मजेदार वीडियो

भारत ने 24.1 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं।

Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match (Image Credit- Twitter)
Pakistan vs India, Super Fours, 3rd Match (Image Credit- Twitter)

भारत और पाकिस्तान के बीच आज 10 सितंबर, रविवार को एशिया कप सुपर फोर का तीसरा मैच खेला जा रहा है। बता दें कि कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस मैच में बारिश ने बाधा डाल दी है, जिसकी वजह से खेल को रोकना पड़ा है।

गौरतलब है कि बारिश की वजह से खेल रुकने तक भारत ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। हालांकि, जैसे ही बारिश की वजह से खेल रुका तो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से एक वीडियो वायरल होने लगी। इस वीडियो में रवि शास्त्री के अलावा बाबर आजम और रोहित शर्मा भी नजर आ रहे हैं।

देखें ये वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hitesh Saini (@sainihitesh7397)

साथ ही आपको बता दें कि बारिश की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले 2 सितंबर को पल्लेकेले में हुआ ग्रुप स्टेज का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। यहां पर दोनों टीमों ने एक-एक अंक साझा किया था।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का हाल:

बता दें कि खबर लिखे जाने तक भारत ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.1 ओवर बाद, 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

तो वहीं भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरूआत की और पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े, व दोनों ने अर्धशतकीय पारियां भी खेली। गिल 58 और रोहित 56 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। दूसरी और पाकिस्तान की गेंदबाजी के बारे में जानकारी दें तो शाहीन अफरीदी और शादाब खान एक-एक विकेट निकाल चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान खाली सीटों पर फैंस ने दिए कुछ इस प्रकार रिएक्शन

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?