एशिया कप 2023 में नेपाल ने किया है ऐसा काम, पाकिस्तान-श्रीलंका टीम भी कर रही है झुक के सलाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2023 में नेपाल ने किया है ऐसा काम, पाकिस्तान-श्रीलंका टीम भी कर रही है झुक के सलाम

नेपाल टीम ग्रुप स्टेज से ही हो गई थी एशिया कप 2023 से बाहर।

India Vs Nepal (Image Credit- Twitter)
India Vs Nepal (Image Credit- Twitter)

वर्ल्ड कप से पहले एशिया की सबसे बेस्ट टीमों को अपनी तैयारियों को पक्का करने का मौका मिला है, ये मौका एशिया कप 2023 के जरिए मिला है। जहां टूर्नामेंट में इस बार नेपाल टीम भी खेली थी, साथ ही टीम ने अपने खेल से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था और साथ ही नेपाल टीम पाक और लंका टीम से भी एक खास चीज में आगे निकल गई है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

नेपाल के खिलाड़ियों को हुआ था सम्मान

वहीं एशिया कप 2023 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का सामना नेपाल से हुआ था, जहां इस मैच में नेपाल टीम ने काफी दमदार प्रदर्शन किया था। वहीं मैच खत्म होने के बाद एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें विराट, हार्दिक और कोच द्रविड़ ने नेपाली खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में मेडल पहनाया था और उनका उत्साह बढ़ाया था।

एशिया कप में नेपाल टीम ने ये क्या कर डाला?

*नेपाल टीम ग्रुप स्टेज से ही हो गई थी एशिया कप 2023 से बाहर।
*एशिया कप 2023 में नेपाल का है टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर।
*नेपाल ने भारतीय टीम के खिलाफ बनाए थे मैच में 230 रन।
*पाकिस्तान बना पाई 128 रन और लंका ने बनाए 172 रन ही।

नेपाल टीम ने कमाल कर दिया एशिया कप 2023 में

टीम इंडिया पहुंच गई है फाइनल में

इस बार एशिया कप में इंडिया, पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल टीम थी। अब सुपर-4 से बांग्लादेश टीम बाहर हो चुकी है, वहीं कल श्रीलंका को मात देकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। दूसरी ओर पाक और लंका टीम के बीच कल मुकाबला खेला जाना है, उसके बाद टूर्नामेंट की दूसरी फाइनल टीम मिल जाएगी। इससे पहले एशिया कप साल 2022 में खेला गया था, जिसका आयोजन टी20 प्रारूप में हुआ था और उसे लंका की टीम ने अपने नाम किया था।

एक नजर एशिया कप 2023 के सुपर-4 की अंक तालिका पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?