Asia Cup 2023: PAK v SL: बीच मैच में पाकिस्तान की टीम के साथ हुआ धोखा, अंपायर्स ने काट लिए रन - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: PAK v SL: बीच मैच में पाकिस्तान की टीम के साथ हुआ धोखा, अंपायर्स ने काट लिए रन

मोहम्मद रिजवान ने इस मैच में 73 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 86 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

Mohmammad Rizwan (Pic Source-Twitter)
Mohmammad Rizwan (Pic Source-Twitter)

इस समय श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 स्टेज का महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें, जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वो 17 सितंबर को भारत के खिलाफ एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेलेगी।

इस शानदार मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। बारिश की वजह से यह मैच 42 ओवर का ही खेला जाएगा। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़ा।

उन्होंने इस मैच में 73 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 86 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

बता दें, पाकिस्तान टीम एक समय काफी खराब स्थिति में थी। उनके पांच विकेट 28 ओवर के भीतर 130 रन पर ही गिर गए थे। हालांकि इसके बाद मोहम्मद रिजवान और विस्फोटक बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद के बीच 6वें विकेट के लिए 78 गेंदों में 108 रनों की शानदार साझेदारी हुई। इफ्तिखार अहमद के आउट होने के बाद भी मोहम्मद रिजवान ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा।

मोहम्मद रिजवान की तूफानी पारी को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर पर दी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया:

 

 

 

बता दें, पाकिस्तान ने 42 ओवर में 7 विकेट खोकर 252 रन बना लिए हैं लेकिन फिर भी श्रीलंका को 252 रनों का लक्ष्य मिला है। DLS की वजह से पाकिस्तान के एक अंक काटे गए हैं। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान के अलावा सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक ने 69 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इफ्तिखार अहमद ने 40 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 47 रनों की पारी खेली। कप्तान बाबर आजम ने 29 रनों का योगदान दिया।

श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने आठ ओवर में 65 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा प्रमोद मधुशन ने दो विकेट झटके। महेश तीक्षणा और दुनिथ वेलालगे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। अब देखना यह है कि क्या श्रीलंका 253 रनों का लक्ष्य चेज कर पाएगी या नहीं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?