Rishabh Pant का ऐसा हाल देख, आप का दिल बुरी तरह टूटने वाला है इस बार
Rishabh Pant हैं सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही एक्टिव।
अद्यतन - Sep 15, 2023 6:32 pm

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज Rishabh Pant के साथ हुए सड़क हादसे को 8 महीने से ज्यादा का समय हो गया है, वहीं अब पंत की लाइफ पटरी पर लौटने लगी है। साथ ही इस खिलाड़ी को लेकर नई-नई अपडेट सामने आती रहती है और इसी कड़ी में उनकी एक सबसे नई तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है।
Rishabh Pant को बोर्ड का मिला काफी साथ
जी हां, Rishabh Pant को सड़क हादसे के बाद से BCCI का लगातार साथ मिल रहा है, वहीं पंत पर NCA में एक स्पेशल टीम दिन-रात काम कर रही है। साथ ही अब पंत अपनी पुरानी फिटनेस हासिल कर रहे हैं और आए दिन वो खुद ही सोशल मीडिया पर GYM में वर्कआउट करते हुए पोस्ट शेयर कर देते हैं और वो पोस्ट काफी पसंद किए जाने के साथ-साथ जमकर वायरल भी होते हैं।
अरे! अरे! ये क्या हो गया Rishabh Pant को अब?
*Rishabh Pant हैं सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही एक्टिव।
*हाल ही उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर की थी फैन्स के शेयर।
*वहीं इस तस्वीर में पंत पहले से ज्यादा नजर आ रहे थे फिट।
*NCA में अपनी फिटनेस पर काफी काम कर रहा है ये खिलाड़ी।
ये इंस्टा स्टोरी शेयर की थी Rishabh Pant ने हाल ही में

कुछ समय पहले ही फिटनेस से जुड़ा वीडियो किया था पोस्ट
अभी टीम इंडिया के पास हैं कई सारे विकल्प
दूसरी ओर अभी टीम इंडिया के पास पंत के कई विकल्प मौजूद हैं, जहां टेस्ट क्रिकेट में केएस भरत और ईशान किशन मौजूद हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर। तो वनडे और टी20 में भारतीय टीम संजू सैमसन, केएल राहुल और ईशान किशन को साथ लेकर चल रही है। वहीं जितेश शर्मा भी टीम से अंदर-बाहर होते रहते हैं, जानकारों की माने तो पंत IPL 2024 के जरिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं और IPL में वो दिल्ली टीम की कप्तानी करते हैं लेकिन इस साल उनकी जगह वॉर्नर ने टीम की कप्तानी की थी।