अरे! ये फैन तो सबसे 'किस्मत' वाला निकला रे, धोनी के साथ बाइक पर बैठ रांची की नापी सड़के - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे! ये फैन तो सबसे ‘किस्मत’ वाला निकला रे, धोनी के साथ बाइक पर बैठ रांची की नापी सड़के

एमएस धोनी इस समय आगामी आईपीएल 2024 में CSK की कप्तानी करने की तैयारी कर रहे हैं।

A lucky fan with MS Dhoni. (Image Source: X/Twitter)
A lucky fan with MS Dhoni. (Image Source: X/Twitter)

पूर्व भारतीय कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज MS Dhoni अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, और उन्होंने आईपीएल 2023 के बाद से कोई क्रिकेट भी नहीं खेला है, जिसके बावजूद वह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं।

इसका कारण एमएस धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान और दिग्गज क्रिकेटर के लिए फैंस का प्यार है। इस बीच, धोनी अपने फैंस को कभी भी निराश नहीं करते हैं, चाहे फिर वह मैदान पर हो या फिर मैदान के बाहर, वह अपने दिल को छू लेने वाले गेस्चर से हमेशा सभी को अपना बना लेते हैं।

MS Dhoni ने एक युवा क्रिकेटर को अपनी बाइक पर लिफ्ट दी

पूर्व भारतीय कप्तान ने एक बार फिर ऐसा ही कुछ किया है, जिसे देख फैंस के दिलों में उनकी इज्जत और उनके लिए प्यार और बढ़ जाएगा। दरअसल, इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जहां वह रांची में एक युवा क्रिकेटर को अपनी बाइक पर लिफ्ट देते हुए नजर आए।

यहां पढ़िए: जहां 2011 में MS Dhoni ने लगाया था World Cup विजेता छक्का, MCA करेगा उन दो सीटों की नीलामी

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एमएस धोनी रांची के क्रिकेट स्टेडियम में अपनी प्रैक्टिस पूरी करने के बाद घर के लिए निकल रहे होते हैं, ऐसे में एक युवा क्रिकेटर ने दिग्गज क्रिकेटर से लिफ्ट मांगी और उन्होंने उसे जीवन भर याद रखने वाली यादें दे दी। जी हां, धोनी ने उसे अपनी बाइक में लिफ्ट दी।

इस वायरल वीडियो में महान कप्तान बाइक चलाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि वो भाग्यशाली युवा क्रिकेटर CSK के कप्तान के साथ सवारी का लुफ्त उठाते हुए नजर आ रहा है। अब यह वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आग की तरह फैल रहा है, और सभी धोनी की सादगी और दरियादिली की तारीफ कर रहा है।

यहां देखिए धोनी का वो वायरल वीडियो –

आपको बता दें, एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला से अपने बाएं घुटने की सर्जरी कराई थी, और इस समय आगामी सीजन में CSK की कप्तानी करने की तैयारी कर रहे हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?