World Cup 2023: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले श्रीलंका को धोखा देने की तैयारी कर रहे हैं कप्तान शनाका! - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले श्रीलंका को धोखा देने की तैयारी कर रहे हैं कप्तान शनाका!

श्रीलंका 7 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

Dasun Shanaka. (Image Source: Twitter)
Dasun Shanaka. (Image Source: Twitter)

रेवस्पोर्ट्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार, दासुन शनाका आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 से पहले श्रीलंका के कप्तान के पद से इस्तीफा देंगे। यह टूर्नामेंट 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक पूरे भारत में 10 मैदानों पर खेला जाएगा। श्रीलंका 7 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

श्रीलंकाई टीम के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक शनाका ने टीम को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट ने ये फैसला कोलंबो में हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप फाइनल में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए लिया है। बता दें कि, श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ 10 विकेट से अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा और इस तरह वह लगातार दो बार खिताब जीतने में असफल रहे।

इसके अलावा, एशिया कप के 16वें संस्करण में कप्तानी के साथ-साथ बतौर खिलाड़ी भी शनाका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। छह मैचों में, 32 वर्षीय ऑलराउंडर केवल 54 रन बनाने में सफल रहे हैं। पूरे टूर्नामेंट में वो गेंद के साथ भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।

वनडे वर्ल्ड कप की टीम में एंजेलो मैथ्यूज का नाम हो सकता है शामिल

अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को श्रीलंका के वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है। वनडे फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड के बावजूद, 36 वर्षीय मैथ्यूज ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में भाग नहीं लिया था। वर्ल्ड कप के क्वालीफायर मुकाबले जून 2023 में जिम्बाब्वे में खेले गए थे।

अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज ने 221 वनडे मैचों में 41.01 की औसत और 83.09 की स्ट्राइक रेट से 5865 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम तीन शतक और 40 अर्धशतक हैं। उनका सर्वश्रेठ स्कोर 139* है। बल्ले के साथ गेंद से भी मैथ्यूज अहम योगदान देते हैं। इस फॉर्मेट में वो अब तक 120 विकेट ले चुके हैं। वह इतिहास में 5,000 से अधिक रन बनाने और 100 से अधिक विकेट लेने वाले 22 खिलाड़ियों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में हो सकता है T20 वर्ल्ड कप 2024 का मैच

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?