वीजा में देरी के कारण Pakistan Cricket Team की प्री-वर्ल्ड कप तैयारी अधर में लटकी- रिपोर्ट्स  - क्रिकट्रैकर हिंदी

वीजा में देरी के कारण Pakistan Cricket Team की प्री-वर्ल्ड कप तैयारी अधर में लटकी- रिपोर्ट्स 

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वर्ल्ड् कप 2023 में अपना पहला मैच नीदरलैंड से खेलेगा। 

Pakistan Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Pakistan Cricket Team (Image Credit- Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम की तैयारी अधर में लटक गई है। बता दें कि वीजा में देरी के कारण पाकिस्तान टीम अभी तक दुबई नहीं पहुंच पाई, जहां से वह हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली है।

मालूम हो कि इससे पहले इस हफ्ते की शुरूआत में पाकिस्तान टीम को दुबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वीजा में देरी के कारण वह अब तक दुबई नहीं पहुंच पाई है। तो वहीं इस कारण उनकी वर्ल्ड कप से पहले होने वाली तैयारियां प्रभावित हो रही हैं।

साथ ही इस सब के बीच आपको बता दें कि फिल्हाल पाक टीम लाहौर में रहकर, वर्ल्ड कप की तैयारी करती हुई नजर आ रही है। साथ ही जब तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत जाने के लिए वीजा नहीं आ जाता तब तक पाक टीम लाहौर में ही मौजूद रहेगी।

इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

बता दें कि ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम एकमात्र ऐसी टीम जो भारत पहुंचने के लिए अभी भी वीजा का इंतजार कर रही है। तो वहीं वीजा में देरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक संबंध ठीक नहीं हैं। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि कब तक पाकिस्तान टीम का वीजा जारी होता है?

गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अपने पहले मैच में 6 अक्टूबर को नीदरलैंड का सामना करने वाली है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस मार्की मल्टीनेशन टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ Mohammed Shami ने किया ये बड़ा कारनामा, 16 साल बाद हुआ ऐसा

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?