"दामाद को कप्तान...": मोहम्मद आसिफ ने Shahid Afridi और Babar Azam को लेकर दिया विवादित बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

“दामाद को कप्तान…”: मोहम्मद आसिफ ने Shahid Afridi और Babar Azam को लेकर दिया विवादित बयान

मोहम्मद आसिफ ने कहा पाकिस्तान की CWC 2023 टीम में कोई भी स्पेशल गेंदबाज नहीं है।

Mohammad Asif and Shahid-Shaheen Afridi. (Image Source: Twitter/X)
Mohammad Asif and Shahid-Shaheen Afridi. (Image Source: Twitter/X)

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने एशिया कप 2023 में खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम में चुने जाने पर चयनकर्ताओं को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में 5 अक्टूबर से भारत में शुरू हो रहे आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें एशिया कप 2023 में बुरी तरह विफल रहे ऑलराउंडर शादाब खान, मोहम्मद नवाज और आगा सलमान को भी चुना गया है। इनके चयन से नाखुश मोहम्मद आसिफ ने विवादित बयान दिया है, और लपेटे में पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान Shahid Afridi को भी लिया है।

Shaheen Afridi को कप्तानी दिलाने की फिराक में हैं Shahid Afridi: मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ ने शाहिद अफरीदी पर आरोप लगाया है कि वह अपने दामाद और स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी दाल नहीं गल रही है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने यह भी कहा कि आज भी वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के खिलाफ मेडन ओवर फेंक सकते हैं, और देश की CWC 2023 टीम में कोई भी स्पेशल गेंदबाज नहीं है।

यहां पढ़िए: वीजा में देरी के कारण Pakistan Cricket Team की प्री-वर्ल्ड कप तैयारी अधर में लटकी- रिपोर्ट्स

मोहम्मद आसिफ ने ट्विटर/X स्पेस सेशन के दौरान कहा: “हमारी पाकिस्तान टीम में सभी औसत गेंदबाज हैं, कोई भी खास गेंदबाज नहीं है। मैं आज भी टी-20 क्रिकेट में बाबर आजम के खिलाफ मेडन ओवर फेंक सकता हूं। अगर आप बाबर के सामने अच्छी गेंद फेंकोगे तो वह गेंद को हिट नहीं कर सकते। बाबर आजम से कप्तानी छीनने के लिए अभी हमारे पास कोई विकल्प नहीं है, इसलिए वह कप्तान बना हुआ है।”

बाबर आजम में बतौर कप्तान और बल्लेबाज कोई दम नहीं है: आसिफ

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने आगे कहा, “हालांकि, शाहिद अफरीदी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि शाहीन अफरीदी कप्तान बनें, लेकिन यह आसान नहीं है। मैं आगा सलमान को खिलाड़ी नहीं मानता, वह समय की बर्बादी कर रहे हैं। यहां तक कि मैं भी उतने ही रन बना सकता हूं, जितने रन वह बनाता है। सलमान तभी रन बनाते हैं, जब पाकिस्तान पहले ही काफी रन बना चुका होता है।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?