INDW vs SLW: Dream11 Prediction, Playing11, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट Asian Games फाइनल मैच के लिए
भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के लिए एशियन गेम्स 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
अद्यतन - सितम्बर 24, 2023 4:09 अपराह्न

INDW vs SLW Dream 11 Prediction: Asian Games Women’s T20I 2023 का फाइनल मुकाबला भारतीय महिला टीम (INDW) और श्रीलंका महिला टीम (SLW) के बीच 25 सितंबर को ZJUT Cricket Field चाइना में खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर भारतीय महिला टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश टीम 17.5 ओवरों में 51 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। पूजा वास्त्रकार ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किया था, वहीं देविका वैद्य और राजेश्वरी गायकवाड़ के नाम 1-1 विकेट शामिल रहे। वहीं फिर भारतीय महिला टीम ने जेमिमा रोड्रिग्ज के नाबाद 20 रनों की पारी के बल पर 8.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया, और 8 विकेट से जीत दर्ज की।
वहीं श्रीलंकाई महिला टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। पाकिस्तान महिला टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 75 रन ही बना पाई थी। श्रीलंका के लिए उद्देशिका प्रबोधनी ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया था।
वहीं कविशा दिलहरी के नाम 2 विकेट और अचिनी कुलसूर्या के नाम 1 विकेट शामिल रहा था। श्रीलंका ने हर्षिथा समरविक्रमा के (23 रन) और निलक्षी डी सिल्वा के नाबाद (18 रन) की पारी के बल पर जीत हासिल की थी। दोनों ही टीमें गोल्ड मेडल अपने नाम करने के लिए शानदार खेल दिखाना चाहेगी।
(INDW vs SLW) मैच जानकारी (Match Details):
मैच- भारत बनाम श्रीलंका, एशियन गेम्स फाइनल
दिन और समय- 25 सितंबर, सुबह 11ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
जगह- ZJUT Cricket Field, China
लाइव स्ट्रीमिंग- सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनीलिव एप
कौन जीत सकता है मैच- भारत
(INDW vs SLW) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
ZJUT Cricket Field की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा सहयोग प्रदान करते हुए नजर आती है। इस पिच पर स्पिनरों को भी अच्छा सहयोग मिल सकता है। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही हो सकता है।
(INDW vs SLW) भारत बनाम श्रीलंका (Head to Head) हेड टू हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच- 22
भारत– 17
श्रीलंका- 4
नो रिजल्ट-2
(INDW vs SLW) भारत बनाम श्रीलंका (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:
भारत (India):
स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, कनिका आहुजा, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), देविका वैद्य, दीप्ति शर्मा, पूजा वास्त्रकार, तितस साधू, राजेश्वरी गायकवाड़
श्रीलंका (Sri Lanka):
चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हर्षिथा समरविक्रमा, विश्मी गुनारत्ने, निलक्षी डी सिल्वा, हसिनी परेरा, उद्देशिका प्रबोधनी, अचिनी कुलसूर्या, इनोका राणावीरा, इनोशी प्रियदर्शनी, कविशा दिलहरी
भारत बनाम श्रीलंका एशियन गेम्स फाइनल मैच के लिए संभावित बेस्ट ड्रीम 11 टीम:
(INDW vs SLW Dream 11 Prediction) ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):
ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हर्षिथा समरविक्रमा, निलक्षी डी सिल्वा, दीप्ति शर्मा, पूजा वास्त्रकार, तितस साधू, राजेश्वरी गायकवाड़, उद्देशिका प्रबोधनी
कप्तान- जेमिमा रोड्रिग्ज उपकप्तान- पूजा वास्त्रकार
(INDW vs SLW Dream 11 Prediction) ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):
ऋचा घोष, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हर्षिथा समरविक्रमा, निलक्षी डी सिल्वा, दीप्ति शर्मा, पूजा वास्त्रकार, तितस साधू, राजेश्वरी गायकवाड़, उद्देशिका प्रबोधनी
कप्तान- पूजा वास्त्रकार उपकप्तान- जेमिमा रोड्रिग्ज