जिस शुभमन गिल ने खत्म किया शिखर धवन का करियर, अब उसी गिल के शतक का जश्न मना रहे हैं गब्बर - क्रिकट्रैकर हिंदी

जिस शुभमन गिल ने खत्म किया शिखर धवन का करियर, अब उसी गिल के शतक का जश्न मना रहे हैं गब्बर

अब टीम इंडिया में शिखर धवन की जगह ले चुके हैं शुभमन गिल।

Shikhar Dhawan And Gill (Image Credit-Instagram)
Shikhar Dhawan And Gill (Image Credit-Instagram)

एक समय था जब टीम इंडिया के लिए तीनों प्रारूप में शिखर धवन बल्लेबाजी में ओपनिंग किया करते थे, लेकिन धीरे-धीरे इस बल्लेबाज के लिए सब कुछ बदल गया। पहले टेस्ट और टी-20 टीम से गब्बर को बाहर किया गया, वहीं अब वनडे से भी उनका पत्ता कट गया है और उनकी जगह शुभमन गिल अब टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी की शुरूआत कर रहे हैं।

गब्बर की आखिरी उम्मीद भी टूट गई

जी हां, शिखर धवन को उम्मीद थी कि वर्ल्ड कप 2023 के लिए उनका चयन हो सकता है, लेकिन बल्लेबाज की आखिरी उम्मीद भी टूट गई है और धवन वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने गए हैं। जिसके बाद ये साफ हो गया है कि, अब शिखर की टीम इंडिया में वापसी होना काफी ज्यादा ही मुश्किल है।

गिल के लिए बड़ा दिल रखते हैं शिखर धवन

*अब टीम इंडिया में शिखर धवन की जगह ले चुके हैं शुभमन गिल।
*लेकिन बल्लेबाज धवन को इस बात से नहीं है कोई भी परेशानी।
*गिल ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा है शानदार शतक।
*धवन ने गिल की तारीफ करते हुए लगाई है उनके लिए इंस्टा स्टोरी।

शिखर धवन ने गिल के लिए लगाई है ये इंस्टाग्राम स्टोरी

सूर्यकुमार यादव ने आज तो कमाल कर दिया

वहीं टीम इंडिया ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 399 रन बनाए हैं। टीम की तरफ से गिल और अय्यर ने शतक लगाया, केएल और सूर्यकुमार यादव के बल्ले से अर्धशतक निकला। इस पारी के दौरान SKY ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सभी को हैरान कर दिया, जहां सूर्यकुमार ने ग्रीन के एक ओवर में लगातार 4 छक्के जड़ डाले। जिसके बाद सूर्य ने एक खास लिस्ट में अपनी जगह बनाई है और अब ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया इंदौर में ही इस तीन मैचों की सीरीज को सील करके अजय बढ़त बना लेगी।

इस ओवर को अपने जीवन में हमेशा याद रखेंगे ग्रीन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?